फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   farmers indefinite strike in faridabad

किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Sat, 23 Apr 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 23 Apr 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
farmers indefinite strike in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट के फैसले अनुसार मुआवजा न दिए जाने पर किसानों ने इंडस्ट्रीयल मॉडल टाउन (आइएमटी) के शिलान्यास स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को किसानों ने एचएसआईआईडीसी के कार्यालयों पर ताले जड़ दिए थे। अब किसान रविवार को आईएमटी में चल रही इकाइयों को पर तालाबंदी की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन


एचएसआईआईडीसी ने चंदावली, नवादा तिगांव, मुजैड़ी, मच्छगर, सोतई और ऊंचा गांव की 1832 एकड़ जमीन अधिग्रहित की। तब किसानों को 707 रुपये प्रति गज के हिसाब से मुआवजा देने का ऐलान किया गया लेकिन मुआवजा राशि कम बताते हुए किसानों ने पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने विभाग को 1250 रुपये प्रति गज के हिसाब से किसानों को मुआवजा देने के लिए आदेश सितंबर 2015 में दे दिए। इस आदेश के खिलाफ एचएसआईआईडीसी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन इसे खारिज कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने विभाग को 20 अप्रैल तक मुआवजा देने का समय दिया था। शुक्रवार को धरने को गिर्राज धनखड़, सुरजीत अधाना, जसंवत सैनी सहित किसानों ने संबोधित किया। बृहस्पतिवार देर शाम उद्योगपतियों ने किसान नेताओं से बैठक कर तालाबंदी के निर्णय को वापस लेने का आग्रह किया। बैठक में उद्योगपतियों ने किसानों से कहा कि उनकी लड़ाई सरकार से है, न की उद्योग-धंधों से।


तालाबंदी से उद्योग-धंधों पर गलत असर पड़ता है। इसलिए किसान उद्योगों पर ताला न लगाए। किसानों ने उद्योगपतियों की मांग को एकसिरे से नकार दिया और बैठक बेनतीजा रही। सूत्रों की मानें तो उद्योगपतियों ने देर रात केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक विपुल गोयल से इस समस्या के समाधान का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed