फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers drove tractors through standing crops

Faridabad News: किसानों ने खड़ी फसल में चलवाया ट्रैक्टर

Wed, 29 Oct 2025 11:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Farmers drove tractors through standing crops
बाढ़ का पानी भरने से फसल हो गई थी बरबाद, आर्थिक तंगी से गुजर रहे किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव यमुना नदी के पास बसे गांव में रहने वाले लोगों को बाढ़ के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाढ़ का पानी किसानों की फसल में भर गया था। जिससे उनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। इसी वजह से किसानों ने यमुना नदी के पास खड़ी अपनी लाखों रुपये की फसल पर ट्रैक्टर चला कर जुतवा दिया। किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से उनको अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। इस वजह से वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।

गांव मोहना और गांव अमीरपुर में रहने वाले किसानों ने बताया कि उन्होंने धान की फसल की बुवाई की थी। बाढ़ आने की वजह से यमुना नदी का पानी धान की फसल में भर गया। जिससे उनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। पानी निकालने के बाद जब उनकी फसल पक कर खड़ी हुई तो उन्होंने देखा कि उसमें कोई दाना नहीं आया है। इसके अलावा जिसमें दाने आए हैं। वह बिल्कुल खराब आए हैं।
विज्ञापन


ढाई एकड़ में निकले 15 किलो धान
किसानों ने बताया कि कुछ समय पहले ढाई एकड़ में खड़ी फसल को रोटावेटर से कटवाया था। इसमें से सिर्फ 15 किलो धान निकल पाया। रोटावेटर एक किले के तीन हजार रुपये लेते हैं। इसी वजह से 15 किलो धान निकलने से उनको किसी प्रकार की कोई भरपाई भी नहीं हो पा रही हैं। इसलिए दोनों गांव के किसानों ने करीब 24 एकड़ में खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जुतवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं किसान
किसानों ने बताया कि वह बाढ़ के बाद से आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। एक ओर सरकार की ओर से अभी तक उनको किसी प्रकार को कोई मुआवजा नहीं मिला है। वहीं दूसरी और उन्होंने अपनी खड़ी फसल में ट्रैक्टर से जुतवा दिया, क्योंकि उसने एक भी कोई दाना नहीं आया था। इसी वजह से उनका काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed