फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers did not go to Delhi, but were troubled by police investigation

शहर से दिल्ली नहीं गए किसान, मगर पुलिस जांच से लोग हुए परेशान

Fri, 27 Nov 2020 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Farmers did not go to Delhi, but were troubled by police investigation
किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर पुलिस जांच से बदरपुर बॉर्डर पर लगा जाम। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। कृषि कानून के विरोध में किसानों के देशव्यापी ‘चलो दिल्ली’ आह्वान के दूसरे दिन भी शहर से कोई किसान संगठन या किसान नेता दिल्ली नहीं गए। दूसरी ओर, किसानों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बदरपुर बॉर्डर एरिया में दूसरे दिन भी भारी पुलिसबल तैनात किया गया। हरियाणा क्षेत्र से आगे दिल्ली की सीमा में दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ व रेपिड एक्शन फोर्स लगाई गई थी। शुक्रवार सुबह से ही पुलिस के इस जांच अभियान के कारण बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ऐसे में लोगों को अनावश्यक ही परेशानी उठानी पड़ी। शहर से किसानों की कोई हलचल या दिल्ली कूच की कोशिश न देखकर पुलिस ने दोपहर एक बजे के बाद वाहनों की चेकिंग बंद कर दी। तब जाकर कहीं जाम से राहत मिली।
विज्ञापन

किसानों के दिल्ली कूच आंदोलन को देखते हुए फरीदाबाद-दिल्ली के सभी बॉर्डर पर दूसरे दिन भी पुलिस ने सख्ती बरती। बैरिकेडिंग करके यहां से एक-एक वाहन की चेकिंग की गई। बॉर्डर पर बैरिकेडिंग इस प्रकार की गई थी कि एक बार में सिर्फ एक ही वाहन निकल सकता था। बदरपुर बॉर्डर के अलावा, सूरजकुंड, दुर्गा बिल्डर, मांगर से दिल्ली मांडी बॉर्डर इलाके पर भी पुलिस की तैनाती की गई थी। सबसे ज्यादा समस्या बदरपुर बॉर्डर पर ही देखने को मिली। यहां सुबह से दोपहर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

मेट्रो बंद होने से बढ़ी समस्या
सूरजकुंड इलाके में वाहन की संख्या बढ़ते ही लोगों ने करणीसिंह शूटिंग रेंज वाले रास्ते को पकड़ना बेहतर समझा। इसके चलते सूरजकुंड में वाहन ज्यादा एकत्रित नहीं हो सके। मेट्रो बंद होने के कारण भी बदरपुर बॉर्डर पर वाहनों की समस्या ज्यादा रही। दोपहर करीब एक बजे तक जब किसानों की कोई हलचल नजर नहीं आई तो पुलिस ने भी जांच में ढिलाई करनी शुरू कर दी। वाहनों की लंबी कतार से लगे जाम को खाली कराने के लिए पुलिस ने बैरिकेड हटा दिए। हालांकि, बैरिकेड के पास पुलिस तैनात रही। जिन वाहनों में चार से ज्यादा सवारियां बैठी थीं, उनके चालकों से पूछताछ के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता आदर्शदीप सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था के साथ लोगों को जाम से निजात दिलाना भी पुलिस का काम है। वाहनों की संख्या ज्यादा होने के बाद बैरिकेडिंग हटा दी गईं। हालांकि संदिग्ध वाहनों पर पुलिस नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही बॉर्डर क्षेत्र के पास लगते थाना प्रभारी भी अपनी गाड़ियों से गश्त कर रहे हैं।
पगड़ी वालों पर दूसरे दिन भी सख्ती
बॉर्डर पर किसानों को दिल्ली प्रवेश से रोकने के लिए पुलिस ने बदरपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। यहां से गुजरने वाले एक-एक वाहन के अंदर पुलिस झांककर देख रही थी। दूसरे दिन भी पुलिस ऐसे लोगों पर विशेष निगरानी करती नजर आई, जोकि पगड़ी बांधकर यहां से गुजर रहे थे। इनमें से ज्यादातर लोग किसी न किसी शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद ही उन्हें दिल्ली की ओर जाने दिया।

ड्रोन से रखी गई नजर
बदरपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने भी बदरपुर बॉर्डर पर सख्ती की। दिल्ली पुलिस ने दूसरे दिन भी पुल के ऊपर फरीदाबाद जिले की ओर से आने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद ली। सर्विस लेन के ऊपर उड़ाकर ड्रोन से टोल प्लाजा के फ्लाईओवर पर चल रहे वाहनों पर भी नजर रखी गई। किसी भी संदिग्ध वाहन के टोल फ्लाईओवर से गुजरने पर उसकी सूचना तत्काल ही दिल्ली के मोहन एस्टेट स्थित पुलिस चेकपोस्ट को दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed