फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers demand to stop the construction of the dam being built near the Yamuna bridge.

Faridabad News: किसानों की यमुना पुल के पास बनाए जा रहे बांध निर्माण को रोकने की मांग

Sat, 02 May 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers demand to stop the construction of the dam being built near the Yamuna bridge.
ग्राम मोहना और मोहियापुर के किसानों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। यमुना पुल के पास बनाए जा रहे बांध निर्माण को लेकर ग्राम मोहना और मोहियापुर के किसानों ने उपायुक्त आयुष सिन्हा को ज्ञापन सौंपा है। किसानों का कहना है कि बांध निर्माण से उनकी कृषि भूमि पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी, जिससे खेती, आवास निर्माण और अन्य व्यवसाय करना संभव नहीं रहेगा। साथ ही भूमि का बाजार मूल्य भी काफी घट जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मामले को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान तक बांध निर्माण कार्य स्थगित रखने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से भी बातचीत की गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में बांध के बाहर की जमीन की कीमत करीब 4 से 8 करोड़ रुपये प्रति एकड़ है, जबकि बांध के अंदर आने वाली भूमि का मूल्य घटकर लगभग 50 लाख रुपये प्रति एकड़ रह जाने की आशंका है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि इस मुद्दे को लेकर वे पहले भी कई बार प्रशासन के समक्ष अपनी बात रख चुके हैं। 5 फरवरी 2026 को मंत्री राव नरवीर की अध्यक्षता में हुई ग्रीवेंस कमेटी बैठक में भी यह मामला उठाया गया था, जिसमें समाधान होने तक कार्य रोकने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद 27 मार्च को उपायुक्त कार्यालय और 7 अप्रैल को एसडीएम व संबंधित समिति के गांव निरीक्षण के दौरान भी ग्रामीणों ने अपनी मांग दोहराई थी। प्रतिनिधिमंडल में ईश्वर नंबरदार, बसंत, सतवीर मैनेजर और मुकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed