{"_id":"6942fcdaf8455debe10c6cb4","slug":"farmers-are-angry-over-receiving-less-compensation-amount-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58143-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कम मुआवजा राशि मिलने से किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कम मुआवजा राशि मिलने से किसानों में रोष
विज्ञापन
कई किसानों के खातों में अभी तक राशि नहीं आई है
तरुण तायल
तिगांव। कुछ महीनों पहले आई भीषण बाढ़ में जिले के 14 गांव बुरी तरह प्रभावित हुए थे। बाढ़ की चपेट में आने से इन गांवों में करीब 90 प्रतिशत तक फसलों को नुकसान हुआ था। किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का ऐलान किया था। बीते मंगलवार को कुछ किसानों के खातों में बाढ़ से हुए नुकसान की मुआवजा राशि डाली गई, लेकिन अब इसको लेकर किसानों में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि कुछ को मुआवजा मिला है, जबकि कई किसान अब भी इंतजार में हैं, वहीं जिन किसानों को राशि मिली है वे भी इसे बेहद कम और गलत आंकलन पर आधारित बता रहे हैं।
लंबे समय से सरकार की ओर से मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने मुआवजे की घोषणा तो कर दी, लेकिन अब तक उनके खातों में कोई राशि नहीं आई है। -सुमित भारद्वाज, किसान
फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है और आर्थिक हालत बेहद खराब हो गई है, ऐसे में मुआवजा न मिलना चिंता का विषय है। - रमेश भारद्धाज, किसान
मैं करीब ढाई एकड़ जमीन पर खेती करता हूं और खेत यमुना नदी के किनारे स्थित है। बाढ़ आने पर पूरी फसल तहस-नस हो गई थी, लेकिन सरकार की ओर से खाते में केवल 27,000 रुपये की राशि डाली गई है। यह राशि नुकसान के मुकाबले बहुत ही कम है और इससे भरपाई संभव नहीं है। - मोहित, किसान
विज्ञापन
मैं करीब 16 एकड़ जमीन पर खेती करता हूं , जिसमें से 12 एकड़ जमीन यमुना की बाढ़ में पूरी तरह डूब गई थी। इसके बावजूद अभी तक खाते में मुआवजे की कोई राशि नहीं पहुंची है। -उमेश यादव , किसान
अभी तक ऐसा कोई मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया यदि, कोई किसान ऐसा मामला लेकर आता है तो जांच कराई जाएगी। -मयंक भारद्वाज, उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) बल्लभगढ़