फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmer to reach mandi with mustard, government procurement to be from 28

Faridabad News: सरसों लेकर मंडी में पहुंचने लगे किसान, 28 से होगी सरकारी खरीद

Thu, 19 Mar 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer to reach mandi with mustard, government procurement to be from 28
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू होनी है, लेकिन बल्लभगढ़ अनाज मंडी में किसान सरसों की फसल लेकर अभी से पहुंच रहे हैं। वैसे तो इस बार सरसों का सरकारी रेट 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, लेकिन किसान 500 से 600 रुपये कम रेट पर फसल बेचने को मजबूर हैं, क्योंकि अभी कौन सी एजेंसी खरीद करेगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

जिले में 1100 एकड़ भूमि पर सरसों की बोआई की गई और 697 किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। जिले की छह मंडियों में से बल्लभगढ़ और तिगांव मंडी का सरसों की सरकारी खरीद करने के लिए चयन किया गया है। किसानों की फसल सूखने के बाद वह मंडी में बेचने के लिए आ रहे हैं। एजेंसी तय नहीं होने की वजह से 28 मार्च से सरसों की खरीद शुरू होगी। इसका सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हो रहा है।
विज्ञापन


सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी बल्लभगढ़ इंद्रपाल ने बताया कि सरकार ने सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। पिछले वर्ष सरसों का समर्थन मूल्य 5950 रुपये प्रति क्विंटल था। इस बार 250 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed