फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farm houses continued to be built due to the negligence of officials

अधिकारियों की लापरवाही से बनते रहे फार्म हाउस

Sun, 25 Jul 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farm houses continued to be built due to the negligence of officials
नगर निगम और वन विभाग अधिकारियों की लापरवाही किस कदर बरकरार है। इसका अंदाजा एक आरटीआई में मिली जानकारी से लगाया जा सकता है। अरावली में बने अवैध फार्म हाउस को लेकर लगाई गई एक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि सबसे अधिक 22 फार्म हाउस अनंगपुर में वन भूमि पर बने हैं। दूसरे नंबर पर मेवला महाराजपुर में 19 फार्म हाउस हैं। फरीदाबाद और गुरुग्राम में कुल 60 फार्म हाउस बने हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सभी फार्म हाउसों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

एक आईएएस अधिकारी ने बताया कि 28 फरवरी, 2020 को डिस्ट्रिक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग गुरुग्राम और डिस्ट्रिक टाउन एंड कंट्री प्लानर, डायरेक्टर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग हरियाणा में एक आरटीआई लगाई थी। इसमें उन्होंने जानकारी मांगी थी कि फरीदाबाद और गुरुग्राम में अरावली क्षेत्र में कितने फार्म हाउस बने हैं, ये कितने क्षेत्र हैं और इनको किस विभाग से मंजूरी मिली है। एक जनवरी 2021 को आईटीआई में मिले जवाब से खुलासा हुआ है कि फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले में 60 फार्म हाउस बने है। इनमें से 50 फरीदाबाद अरावली क्षेत्र में स्थित हैं, जबकि 10 गुरुग्राम में बने हैं। इनके पास किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

यह भी बताया कि सबसे ज्यादा 22 फार्म हाउस अनंगपुर में बने है। वहीं मेवला महाराजपुर में 19 हैं। दोनों ही क्षेत्रों में राजनेताओं का भी खूब दबदबा रहा है। फार्म हाउस लगातार बनते जाने की एक वजह ये भी बताई जा रही है। इसके अलावा कोट गांव में चार, अनखीर गांव में चार और लकड़पुर में एक फार्म हाउस बना है। इसी प्रकार गुरुग्राम के रायसिना क्षेत्र में पांच, हैदरपुर में एक मदमदा में एक, खेरला में एक और ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में दो फार्म हाउस बने हैं। इसके अलावा पिछले कुछ माह में बने फार्म हाउस की संख्या भी काफी ज्यादा है। वन विभाग और नगर निगम जल्द इनका सर्वे कर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed