{"_id":"66215877647ac7176502c0dc","slug":"faridabads-face-will-shine-after-construction-of-jewar-airport-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23478-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद फरीदाबाद की चमकेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद फरीदाबाद की चमकेगी सूरत
Thu, 18 Apr 2024 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
- नोएडा और ग्रेटर नोएडा से भी ज्यादा फरीदाबादवासियों को पास पड़ेगा एयरपोर्ट, सेक्टर-117,118,122,123 का होगा विकास
संदीप वर्मा
फरीदाबाद। नोएडा का जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में जेवर नोएडा एयरपोर्ट से न केवल नोएडा-ग्रेटर नोएडा के निवासियों को फायदा होगा, बल्कि फरीदाबाद शहर की भी सूरत चमकेगी। हालांकि, दूरी की बात की जाए तो नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों ही शहरों से भी पास फरीदाबाद पड़ेगा, जिसके चलते शहर का अधिक विकास हो सकेगा। फरीदाबाद के सेक्टर-65 से जाने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट तक निजी वाहन फर्राटा भरते हुए 20 से 25 मिनट में पहुंच जाएंगे। दूसरी तरफ, ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-117, 118, 122, 123 में विकास की बयार बहेगी। यहां पर रेस्त्रां, होटल समेत अन्य व्यावसायिक गतिविधियां चरम पर पहुंचेंगी।
नोएडा के महामाया फ्लाईओवर से जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर है। ग्रेटर नोएडा के परी चौक से भी इसकी दूरी लगभग 40 किलोमीटर से अधिक है। नोएडा के निवासियों को एयरपोर्ट पहुंचने में जहां करीब एक घंटा लग सकता है। वहीं, ग्रेटर नोएडा से भी एयरपोर्ट पहुंचने में 35 मिनट का समय लगेगा। फरीदाबाद के लोगों के लिए नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जाने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तैयार किया जा रहा है। कुल 31 किलोमीटर के इस एक्सप्रेस-वे को छह लेन का बनाया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे चढ़ने के बाद शहरवासी 20 से 25 मिनट में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। दूसरी तरफ, इतनी कम दूरी होने के बाद फरीदाबाद के लोगों के लिए दिल्ली के इंदिरागांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जाने की अपेक्षा नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जाना अधिक सुविधाजनक होने वाला है। दिल्ली का आईजीआई एयरपोर्ट करीब 43 किलोमीटर है। ऊपर से दिल्ली में लगने वाले जाम से यदि सामना हुआ तो यह रास्ता एक घंटे से अधिक समय लेता है।
2025 में पूरा होगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे
नोएडा एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का कुछ हिस्सा एलिवेटेड बनाया जाना है। एलिवेटेड रोड के लिए गर्डर आदि बनाने के लिए अलग से कास्टिंग यार्ड तैयार किया जा रहा है। गांव नरहावली के पास कास्टिंग यार्ड तैयार करने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इस एक्सप्रेस-वे को 2025 तक पूरा किया जाना है।