{"_id":"6861881263777a0c70090966","slug":"faridabads-daughters-shine-in-boxing-tournament-payal-wins-gold-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46240-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बॉक्सिंग टूर्नामेंट में फरीदाबाद की बेटियों का जलवा, पायल ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बॉक्सिंग टूर्नामेंट में फरीदाबाद की बेटियों का जलवा, पायल ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
55 किलोग्राम भार वर्ग में दीपिका ने दमदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल जीता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पंचकूला में आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में फरीदाबाद की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। मुजेसर की रहने वाली पायल ने 80 किलोग्राम वजन वर्ग में कैथल की तन्वी को मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं 55 किलोग्राम भार वर्ग में दीपिका ने दमदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल जीता। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया।
इन उपलब्धियों से टीम के अन्य खिलाड़ियों में भी उत्साह है और कोचिंग स्टाफ ने भविष्य में और बेहतर तैयारी की उम्मीद जताई है।
फरीदाबाद की टीम के कोच सुदीप ने कहा कि पायल और दीपिका दोनों ने कठिन अभ्यास और अनुशासन के साथ खुद को तैयार किया था। यह जीत सिर्फ उनकी मेहनत की नहीं, बल्कि बॉक्सिंग टीम की एकजुटता का परिणाम है। आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी दम दिखाएंगी।