{"_id":"6ab41ee5b113c2c57f035324","slug":"faridabad-wins-silver-in-under-14-football-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80873-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अंडर-14 फुटबॉल में फरीदाबाद ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अंडर-14 फुटबॉल में फरीदाबाद ने जीता रजत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। फरीदाबाद की टीम प्रतियोगिता में उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में फरीदाबाद ने कुरुक्षेत्र को 3-0 से हराया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में टीम ने झज्जर को 1-0 से मात दी। तीसरे मैच में फरीदाबाद ने रोहतक को 1-0 से हराया। लगातार तीन मुकाबले जीतने के बाद टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल मुकाबले में फरीदाबाद की भिड़ंत मेवात से हुई। जिसमें टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में फरीदाबाद का सामना हिसार की टीम से हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन फरीदाबाद को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ियों ने अनुशासन, बेहतर तालमेल और मजबूत खेल का प्रदर्शन किया।