फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad wins 11 medals in athletics

Faridabad News: एथलेटिक्स में फरीदाबाद के नाम 11 पदक

Sat, 08 Nov 2025 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Faridabad wins 11 medals in athletics
-5 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य खिलाड़ियों के नाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तीन से आठ अक्तूबर तक आयोजित हो रहे हरियाणा ओलंपिक में एथलेटिक्स में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। इनमें 5 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 4 कांस्य पदक शामिल रहे। खिलाड़ियों ने सभी पदक विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपने नाम किए।

इनमें मान सिंह भड़ाना और परीक्षा ने पुरुष और महिला वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा राजा बाबू ने 200 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण अपने नाम किया। इसके अलावा 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में प्रशांत, सागर सैनी, योगिंदर और विक्रांत पांचाल ने टीम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


वहीं मिक्स रिले रेस में प्रशांत, प्राची शर्मा, विक्रांत पांचाल और तान्या ने स्वर्ण अपने नाम किया। महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रेस में वंशिका, तान्या, कल्पना और प्राची शर्मा ने रजत पदक अपने नाम किया। हेप्टाथलान इवेंट में रितिका गौर ने रजत पदक जीता। वहीं शिवम ने 100 मीटर दौड़, शॉटपुट में अंशदीप रावत, 800 मीटर दौड़ में हनी मलिक और एक अन्य रिले रेस मुकाबले में कुमारी अंजलि, प्राची शर्मा, रितिका गौर और परीक्षा ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद के खेल सचिव ओमवीर धनखड़ और हरियाणा ओलंपिक के संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत और यशपाल चोपड़ा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।


वर्जन

फरीदाबाद के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। 5 स्वर्ण सहित 11 पदक जीतना शानदार है। आगामी मुकाबलों और प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।-ओमवीर धनखड़, खेल सचिव, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article