फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad Under-19 team finished second

Faridabad News: दूसरे स्थान पर रही फरीदाबाद अंडर-19 की टीम

Mon, 27 Oct 2025 05:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
Faridabad Under-19 team finished second
फाइनल में रोहतक से मिली 19 रन से हार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पंचकूला में संपन्न हुए राज्य स्तरीय क्रिकेट खेलों में शहर की अंडर-19 की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, टीम को फाइनल में रोहतक से 19 रन से हार झेलनी पड़ी। 10 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतक ने 90 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में फरीदाबाद की टीम 71 रन ही बना पाई।


रोहतक की ओर से अरुण दहिया ने 38 रन की पारी खेली। फरीदाबाद की ओर से सोमवीर और युग ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। जवाब में बल्लेबाजी के लिए आई फरीदाबाद की ओर से ओपनर शौर्य शर्मा ने 32 और युग ने 15 रन बनाए। रोहतक के लिए निमित और साहित्य को एक-एक विकेट मिला। इस हार के बावजूद टीम ने रजत पदक जीतने में सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed