फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad traffic will become 'intelligent'

‘इंटेलीजेंट’ बनेगा फरीदाबाद का ट्रैफिक

Tue, 03 May 2016 11:44 AM IST
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 03 May 2016 11:44 AM IST
सार

  • बॉर्डर से बल्लभगढ़ तक रहेगी तीसरी आंख की नजर
  • 102 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
  • स्मार्ट सिटी प्रपोजल में बनाई गई है योजना
  • ट्रैफिक व्यवस्था और अपराध रोकने में मिलेगी मदद

विज्ञापन
faridabad traffic will become 'intelligent'
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद पर अब तीसरी आंख से नजर रखी जाएगी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे की तर्ज पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) योजना को स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव में शामिल किया गया है। शहर की ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के मकसद से इसकी प्लानिंग की गई है।

विज्ञापन


बदरपुर बॉर्डर से लेकर बल्लभगढ़ तक हाईवे सहित शहर के प्रमुख चौराहों, टी प्वाइंट, भीड़भाड़ वाले स्थान, सब्जी मंडी व सेक्टरों के चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्मार्ट शहर के लिए जरूरी है वहां का बेस्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट और बेहतर कानून व्यवस्था। इन दोनों के लिए तकनीक का सहारा जरूरी है। इसी लिए स्मार्ट सिटी के प्रपोजल में पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरे से कवर करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट:
-निगम अधिकारियों के मुताबिक स्मार्ट सिटी के प्रपोजल में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट पर ज्यादा जोर दिया गया है। बॉर्डर से बल्लभगढ़ तक लगने वाले 102 सीसीटीवी कैमरे के जरिए पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखी जा सकेगी। अलग-अलग स्थानों पर मॉनिटरिंग सेंटर बनाया जाएगा। जहां पुलिसकर्मी बैठकर उस पर नजर रखेंगे। कहां पर ट्रैफिक का दबाव है अथवा कहा यातायात में किस कारण से बाधा आ रही है, उसकी जानकारी मिलेगी और समय रहते उसे व्यवस्थित किया जाएगा।

सिटी सर्विलांस पर जोर:
सीसीटीवी के जरिए शहर की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि कैमरे लगने के बाद अपराधियों पर प्रभावी ढंग से नकेल कसी जा सकेगी। खासकर महिलाओं, लड़कियों और बुजुर्गों पर होने वाले अपराधों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। यदि कोई अपराधी घटना को अंजाम देता है तो उसे आसानी से पकड़ा जा सकेगा।

इन प्रमुख स्थानों पर लगेंगे हैं कैमरे:
-बदरपुर बॉर्डर टी प्लाइंट, एनटीपीसी चौक एनएच-2, ओल्ड फरीदाबाद चौक, सेक्टर-15/16 टी प्वाइंट, अजरौंदा चौक, खेड़ीपुल चौक, बीपीटीपी चौक टी प्वाइंट, कोर्ट मोड़, कोर्ट पार्किंग, ओल्ड सब्जी मंडी, सेक्टर-28 सब्जी मंडी चौक, सेक्टर-15 मार्केट चौक, सेक्टर-14 मार्केट चौक, बडख़ल चौक, पल्ला चौक, बाटा चौक टी प्वाइंट, वाईएमसीए चौक, मिलन स्वीट टी प्वाइंट, सेक्टर-3/8 चौक, तिगांव रोड चौक, सोहना टी प्वाइंट, मेन बाजार चौक बल्लभगढ़, बस स्टैंड बल्लभगढ़, तहसील चौक टी प्वाइंट, अंबेडकर चौक, अग्रसेन चौक, गुप्ता होटल टी प्वाइंट, चंदावली चौक बाईपास, नीलम गोल चक्कर, बीके चौक, एक और दो नंबर चौक, ईएसआई चौक, हार्डवेयर चौक, सीडी चौक, प्याला चौक, गुडग़ांव नाका चौक, अनखीर चौक, सीपी आफिस कट, सूरजकुंड गोलचक्कर, सेक्टर-55 रेड लाइट, मेट्रो मोड़ चौक, चार और पांच नंबर चौक, पाली चौक, एमवीएन नाका, अनंगपुर चौक, ओल्ड रेलवे स्टेशन चौक समेत सभी सेक्टरों के चौक, टी प्वाइंट व प्रमुख कॉलोनियों के प्रवेश मार्ग समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर।

बनेगा कंट्रोल रूम
कैमरों से शहर की निगरानी के लिए एक कॉमन कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। जहां पुलिस के अलावा निजी एजेंसियों के नुमाइंदों की तैनाती की जाएगी। नियम तोड़ने वालों के ई-चालान का भी प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा हाईवे पर ओवर स्पीड वाहनों की  पूरी जानकारी कंट्रोल रूम को मिल जाएगी। 


स्मार्ट सिटी के प्रपोजल में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए बदरपुर से बल्लभगढ़ के सभी प्रमुख चौराहों, टी प्वाइंट, सेक्टरों के चौक व भीड़भाड़ वाले स्थानों को चुना गया है। कुल 102 स्थान चिह्नित किए गए हैं। कैमरे लगने के बाद शहर की यातायात और कानून व्यवस्था बेहतर होगी। इसके लिए ई-टेंडरिंग के जरिए किसी कंपनी का चयन किया जाएगा।-डीआर भास्कर, नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed