फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad traffic system to become hi tech as Karnal special censor camera in

स्मार्ट सिटी: करनाल की तर्ज पर हाईटेक होगी फरीदाबाद की ट्रैफिक व्यवस्था, लगाए जाएंगे खास सेंसर कैमरे

Fri, 17 Dec 2021 10:24 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 Dec 2021 10:24 AM IST
सार

तीसरी आंख के इस प्रोजेक्ट से शहर की सुरक्षा, निगरानी और यातायात व्यवस्थित होगा। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के चालान कैमरों से ही हो जाएंगे।

विज्ञापन
faridabad traffic system to become hi tech as Karnal special censor camera in
स्मार्ट रोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में करनाल की तर्ज पर स्मार्ट सिटी की ट्रैफिक व्यवस्था हाईटेक होगी। शहर के ज्यादा ट्रैफिक वाले लेन में देर तक ग्रीन लाइट ऑन रहेगी ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक लाइट सेंसर कैमरे भी लगाए जाएंगे। नियम तोड़ने वालों के चालान उनके घर पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन


शहर में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए इंटेग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंट्रल बना हुआ है। आने वाले समय में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को आटोमेटिक कंट्रोल करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। कई बार जिस लेन में ट्रैफिक अधिक होता है वहां की ग्रीन लाइट कम देर तक जलती है।
विज्ञापन


ट्रैफिक सिग्नल में कॉल बॉक्स और पैनिक बटन भी लगेंगे
ऐसे में उस लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। ऐसे में जाम की स्थिति बन जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइटों को थर्मल कैमरों की मदद से कंट्रोल किया जाएगा। जिससे जिस लेन पर ज्यादा ट्रैफिक होगी उसकी ग्रीन लाइन देर तक जलेगी। इसके अतिरिक्त इमरजेंसी कॉल बॉक्स और पैनिक बटन भी लगाए जाएंगे। इसे दबाते ही पुलिस कंट्रोल रूम अलर्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी आंख के इस प्रोजेक्ट से शहर की सुरक्षा, निगरानी और यातायात व्यवस्थित होगा। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के चालान कैमरों से ही हो जाएंगे। इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। ताकि नागरिकों को सार्वजनिक सूचनाएं और दिशा निर्देश दिया जा सके।


डीसीपी ट्रैफिक सुरेश कुमार ने बताया कि शहर में सभी लाल बत्ती पर कैमरे लगे हुए हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। आने वाले समय में यातायात व्यवस्था को और हाईटेक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed