फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad three arrested with two minors for theft in 5 cases in 4 months

फरीदाबाद: 4 माह में चोरी की पांच वारदातें करने वाले दो नाबालिगों समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 25 Jun 2021 05:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 25 Jun 2021 05:05 PM IST
सार

इन्होंने फरवरी में डबुआ थाना क्षेत्र से चोरी की शुरुआत की। आरोपी हर महीने एक वारदात को अंजाम दे रहे थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने जब आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार किया उस वक्त वह चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार था।

विज्ञापन
faridabad three arrested with two minors for theft in 5 cases in 4 months
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच-85 की पुलिस टीम ने काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलें व एक मोबाइल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं। तीनों आरोपी बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं। तीनों ने फरवरी से मई तक चोरी की पांच वारदातों को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


इन्होंने फरवरी में डबुआ थाना क्षेत्र से चोरी की शुरुआत की। आरोपी हर महीने एक वारदात को अंजाम दे रहे थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने जब आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार किया उस वक्त वह चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार था। इससे वह खेड़ी पुल की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


कृष्ण की निशानदेही पर बाकी के दो नाबालिग आरोपियों को एक मोबाइल व चार मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में कृष्ण ने बताया कि वह मजदूरी करता है और कभी-कभी शराब भी पी लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन में काम न मिलने के कारण वह मोबाइल छीना-झपटी करने वाले उनके दोनों नाबालिग दोस्तों के संपर्क में आ गया। तीनों  मिलकर मोटरसाइकिल व अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों किशोरों को बाल सुधार गृह व कृष्ण को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed