{"_id":"61e6b13efa05a77bd97f0ade","slug":"faridabad-tekchand-gang-man-arrested-in-kidnapping-and-ransom-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: फिरौती और अपहरण मामले में टेकचंद गैंग का गुर्गा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: फिरौती और अपहरण मामले में टेकचंद गैंग का गुर्गा गिरफ्तार
Tue, 18 Jan 2022 05:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 18 Jan 2022 05:53 PM IST
सार
टेकचंद के साथी मनोज ने भी राजबीर के पास फिरौती के लिए कई बार फोन किया। मनोज राजबीर के गांव का ही है। इस मामले में एक अन्य आरोपी विकास भी शामिल था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने फिरौती के लिए स्कूल मालिक के अपहरण मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव घुडासन निवासी निशांत उर्फ निशु के रूप में हुई है। सितंबर 2021 में आरोपी के खिलाफ मामला थाना छायंसा में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जेसीएम स्कूल के चेयरमैन राजबीर ने बताया कि वह गांव पुनहेड़ा खुर्द में रहते हैं। स्कूल के अलावा मोहना रोड पर उनका एक पेट्रोल पंप भी है। 30 जून को उनके पास एक नंबर से फोन आया। आरोपी ने खुद को टेकचंद बदमाश बताते हुए 10 लाख की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
टेकचंद के साथी मनोज ने भी राजबीर के पास फिरौती के लिए कई बार फोन किया। मनोज राजबीर के गांव का ही है। इस मामले में एक अन्य आरोपी विकास भी शामिल था। जो टेकचंद और राजबीर के बीच मिडिएटर का काम कर रहा था।
विज्ञापन
एक सितंबर रात 10 बजे आरोपी राजबीर को बंदूक दिखाकर गाड़ी में बैठाकर ले गए। गाड़ी में पहले से ही निशांत मौजूद था। इसके उससे 10 लाख की फिरौती मांगी और धमकी देकर बेहबलपुर मोड़ के पास उतारकर चले गए।
13 सितंबर को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई। आरोपी विकास को 26 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। 17 जनवरी को एसआई अशोक सैनी की अगुवाई में टीम ने निशांत को सेक्टर-17 नए पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश जारी है।