फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad Storm and rain brought disaster roof collapsed five members injured

Faridabad: आंधी व बारिश लाई आफत, बगल के मकान की दीवार गिरने से छत हुई धराशायी, पांच सदस्य घायल

Sun, 25 May 2025 04:49 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 25 May 2025 04:49 PM IST
सार

ये हादसा शनिवार देर रात लगभग ढाई बजे हुआ। मूलरूप से बिहार मधुबनी की रहने वाली इंदू देवी कई साल से संजय कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहती हैं। परिवार में बेटा श्रवण कुमार, छोटी बेटी रूपम और बड़ी बेटी सुनीता शामिल है।

विज्ञापन
Faridabad Storm and rain brought disaster roof collapsed five members injured
फरीदाबाद में गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के मुजेसर थाना क्षेत्र एरिया की संजय कालोनी में शनिवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश के चलते चार मंजिला मकान की दीवार बगल के मकान की छत पर गिर गई। हादसे में मकान की छत गिर गई और अंदर सो रहे परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए। घायलों में एक साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि 2-3 जगह पर हादसे हुए हैं। एक मामले में परिवार के लोग घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। मामलों में पुलिस टीमें जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हादसा शनिवार देर रात लगभग ढाई बजे हुआ। मूलरूप से बिहार मधुबनी की रहने वाली इंदू देवी कई साल से संजय कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहती हैं। परिवार में बेटा श्रवण कुमार, छोटी बेटी रूपम और बड़ी बेटी सुनीता शामिल है। सुनीता की शादी हो चुकी है और वो भी अपने एक साल के बेटे मिथलेश के साथ मां इंदू के घर आई हुई थी। शनिवार रात लगभग 10 बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए। आरोप है कि देर रात लगभग 2 बजे तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। जिसके लगभग 20 मिनट बाद ही बगल के चार मंजिला मकान की दीवार का हिस्सा इनके मकान की छत पर गिर गया। जिससे इनकी छत धराशायी हो गई और अंदर सो रहे लोग दब गए।

विज्ञापन

पड़ोसियों की मानें तो छत गिरने की आवाज इतनी तेज थी उन्हें लगा कोई धमाका हुआ है। आस-पास के लोग यहां इकट्ठा हो गए। तब पाया कि परिवार मलबे में दबा हुआ है। पड़ोसियों ने मदद कर सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला शुरू किया। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर व अस्पताल पहुंची। मामले में अभी कोई शिकायत पुलिस को कार्रवाई के लिए नहीं दी गई है।

ग्रीन फील्ड कॉलोनी में भी दीवार गिरी
तेज आंधी की वजह से ग्रीन फील्ड कॉलोनी में भी एक दीवार गिर गई। वार्ड-21 के पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने बताया कि वन्य जीवों से बचाव को लेकर कॉलोनी के चारों तरफ दीवार बनाई गई है। जो शनिवार को तेज आंधी में ढह गई।

शनि देव कॉलोनी में भी मकान की छत पर गिरा दीवार का हिस्सा
सेक्टर-56 एरिया की शनि देव कॉलोनी में भी शनिवार देर रात आंधी व बारिश के चलते एक मकान की छत पर पड़ोसी की दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। इस दौरान परिवार के लोग घर में ही थे। लेकिन गनीमत रही कि इस मकान की छत धराशायी नहीं हुई और अंदर सो रहे लोग बच गए। लेकिन हादसे के बाद से परिवार के लोग भय में हैं।

राजीव कॉलोनी में गिरी दीवार
वहीं सारन थाना एरिया की राजीव कॉलोनी में भी एक प्लॉट की दीवार गिर गई। जिसके चलते प्लॉट के साइड में गली में दीवार के साथ खड़ी बाइक व अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। लेकिन यहां रहने वाले लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed