निर्मम: सौतेली मां ने की चार साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, ये है वजह
शुरुआती जांच में सामने आया कि देवीदीन को पहली पत्नी से दो बेटे थे। छोटा बेटा चार साल का अक्षय था। पत्नी का कुछ साल पहले देहांत हो गया था। देवीदीन ने करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने दूसरी शादी कर ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के बड़ौली गांव में चार साल की मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का शक मृतक की सौतेली मां पर है। मृतक का पिता अपनी दूसरी पत्नी से संतान नहीं चाहता था, जबकि महिला अपनी संतान चाहती थी। इसी बात को लेकर मासूम की हत्या कर दी गई। बीपीटीपी थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में केस दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी है।
मूल रूप से मध्यप्रदेश के जिला दमोह के मेहलवारा गांव निवासी देवीदीन पटेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल ग्रेटर फरीदाबाद बड़ौली गांव में श्याम सिंह के मकान में किराए पर रहता है। वह टैक्सी चालक है और उसके दो बेटे हैं।
एक बेटा चार साल था और दूसरा नौ साल का है। बेटे अक्षय (4) को करीब एक सप्ताह से लगातार बुखार था। 21 फरवरी रात करीब 11 बजे अक्षय की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देवीदीन नहीं चाहता था दूसरी पत्नी करे ये काम
पिता को लगा बीमारी के कारण अक्षय की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने पहले से मृत बच्चे को अस्पताल लाने पर मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में पता लगा कि अक्षय की मौत बीमारी से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती जांच में सामने आया कि देवीदीन को पहली पत्नी से दो बेटे थे। छोटा बेटा चार साल का अक्षय था। पत्नी का कुछ साल पहले देहांत हो गया था। देवीदीन ने करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने दूसरी शादी कर ली।
देवीदीन दूसरी पत्नी से संतान नहीं चाहता था, वह दोनों बेटों को ही पालना चाहता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा रहता था। आरोप है कि इसी बात को लेकर चार साल के मासूम की हत्या कर दी गई।
थाना बीपीटीपी प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन देव ने बताया कि पोस्टमार्टम के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। शुरुआती पूछताछ में बच्चे की सौतेली मां पर शक जाहिर हुआ है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ मामले की गहनता से जांच कर रही है।