फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad sports department did not give permission to holiday a corona infected coach

फरीदाबाद: कोरोना संक्रमित कोच को खेल विभाग ने नहीं दी छुट्टी, तीन दिन से बुखार और गले में था दर्द  

Mon, 11 May 2020 03:51 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 11 May 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
faridabad sports department did not give permission to holiday a corona infected coach
एलएनजेपी अस्पताल सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल नेटवर्क

तीन दिन से गले में दर्द और बुखार की समस्या से ग्रस्त थे तलवारबाजी के प्रशिक्षक

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण खेल विभाग के तलवारबाजी प्रशिक्षक संक्रमित मिले हैं। उन्हें तीन दिन से बुखार और गले में दर्द हो रहा था। खराब तबीयत के कारण छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र भी उन्होंने खेल अधिकारी को दिया था, मगर वह निरस्त कर दिया गया। फिलहाल खेल प्रशिक्षक शनिवार देर रात से दिल्ली एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है। मामले की जानकारी मिलने के बाद खेल विभाग में हड़कंप मच गया है।

जिला खेल विभाग के तलवारबाजी प्रशिक्षक मूलरूप से दिल्ली निवासी हैं। सरकार ने 33 फीसदी स्टाफ की ड्यूटी अनिवार्य की हुई है। दिल्ली बॉर्डर सील होने की वजह से खेलमंत्री के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में वह शामिल नहीं हो सके। इस कारण तलवारबाजी प्रशिक्षक के खेल अधिकारी मैरी मसीह में तीन नोटिस जारी कर दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रशिक्षक ने खेल अधिकारी को खराब तबीयत के कारण तीन दिन के लिए छुट्टी की अपील की थी। मामले में खेल अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया। बल्कि प्रशिक्षक को पांच और छह मई को ड्यूटी पर मौजूद रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में किया गया भर्ती
तीरंदाजी कोच दीपक अहलावत, चेतन गांधी और अन्य प्रशिक्षकों की मदद से वह सात मई को बीके सिविल अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए पहुंचे। प्रशिक्षक जांच के बाद दिल्ली अपने घर वापस लौट गए। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित मिले। अब वह अस्पताल में भर्ती हैं।


इस मामले में हरियाणा के संयुक्त निदेशक खेल होशियार सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जिला खेल अधिकारी को खुद ही मामले को देखना चाहिए था। मामला वाकई गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed