फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad smart city will get full power supply in 2024

वर्ष 2024 में शहरवासियों को मिलने लगेगी भरपूर बिजली

Fri, 28 Aug 2020 04:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
faridabad smart city will get full power supply in 2024
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद आने वाले कुछ सालों में बिजली के क्षेत्र में भी अग्रणी साबित होगा। इसके लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) ने योजना तैयार की है। योजना के तहत जिले में 220 केवीए के तीन और 66 केवीए के चार सब-स्टेशन बनाए जाएंगे, जो वर्ष 2024 तक बनकर तैयार होंगे। जबकि दो सबस्टेशन को वर्ष 2021 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना पर 421 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों का दावा है कि सभी सबस्टेशन बनने के बाद जिले में 50 साल तक बिजली की समस्या नहीं रहेगी। साथ ही सीएम मनोहर लाल का जिले को 24 घंटे बिजली देने का सपना भी पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

एचवीपीएनएल अधिकारियों ने बताया कि फरीदाबाद में 880 एमवीए तक बिजली की खपत है। इसके लिए दो 400 केवीए, सात 220 केवीए, और 66 केवीए के 22 सब-स्टेशन संचालित है। उन्होंने बताया कि साल 2020-21 में 180 करोड़ की लागत से सेक्टर-21डी, सेक्टर-78, आदि में सब-स्टेशन का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। सेक्टर-78 में निर्माणाधीन सबस्टेशन काम 60 फीसदी पूरा कर लिया गया है। कोरोना महामारी के कारण निर्माण कार्य में रुकावट जरूर आई, मगर वह जल्द दूर कर ली जाएगी। बाकी बचे हुए काम को अप्रैल 2021 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

ग्रेटर फरीदाबाद को मिलेगी पूरी सुविधा
इससे लोगों को काफी हद तक बिजली कटौती से छुटकारा मिल जाएगा। खासकर ग्रेटर फरीदाबाद वासियों को निर्बाध रूप से बिजली मिल सकेगी। यहां अभी चार से पांच घंटे ओवरलोडिंग के कारण होने वाले फाल्ट और ब्रेक डाउन से बिजली आपूर्ति ठप रहती है। इसके साथ ही वर्ष 2024 तक 66-66 केवीए के चार सबस्टेशन सूरजकुंड, सेक्टर-59, सेक्टर-23 और सेक्टर-37 में बनाए जाएंगे। 220 केवीए के तीन सबस्टेशनों के लिए जगह की तलाश की जा रही है। इन सभी सबस्टेशनों के बनने के बाद न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिल सकेगी बल्कि उद्योगों को भी भरपूर बिजली मिलेगी। बिना बिजली कट के उद्योगों का पहिया रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एचवीपीएनएल की ओर से बिजली सुधार पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। कुछ प्रोजेक्ट का काम 60 फीसदी पूरा कर लिया गया है। कुछ पर काम जारी है। इसके अलावा विभाग की ओर से जिले में नए सब स्टेशन बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके तरह सात सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इनका निर्माण कार्य 2024 तक पूरा किया जाएगा।
- एमएल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, एचवीपीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed