फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad serial killer have arrested earlier but police negligence leads to many girls death

सीरियल किलर: पहले ही पकड़ा जाता सिंहराज, शिकायत देने पर पुलिस कहती- कहीं भाग गई होगी बेटी

Wed, 12 Jan 2022 11:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 12 Jan 2022 11:30 AM IST
सार

सीरियल किलर सिंहराज का शिकार बनी एक बच्ची के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी सिटी अस्पताल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जब वह पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने गए तो ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया।

विज्ञापन
Faridabad serial killer have arrested earlier but police negligence leads to many girls death
सीरियल किलर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में सीरियल किलर के अपराधों की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है। अभी तक की जांच में आरोपी के खिलाफ दस मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे अपराधी को सुरक्षा गार्ड की जिम्मेदारी दी गई थी। इन सब बातों को जानकर मृत किशोरियों के परिवार का दर्द छलक कर बाहर आ गया है। परिजनों का कहना है कि समय रहते अगर उनकी बच्चियों की तलाश की गई होती तो शायद वह जिंदा होतीं। जांच सही होती तो आरोपी भी पकड़ा गया होता।

विज्ञापन


सीरियल किलर सिंहराज का शिकार बनी एक बच्ची के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी सिटी अस्पताल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जब वह पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने गए तो ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। केवल खानापूर्ति के लिए अस्पताल जाकर बातचीत की और लौट आए।
विज्ञापन


परिजनों से पुलिस कहती- भाग गई होगी आ जाएगी
परिजनों ने कहा कि पुलिस ने यह कहकर उन्हें चुप करा दिया कि किसी के साथ भाग गई होगी। आना होगा तो आ जाएगी तुम्हारे पास। सीरियल किलर की गिरफ्तारी के बाद मृत किशोरियों के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। परिजनों का कहना है कि अभी तक वे इस आस में थे कि उनकी बेटी गुम हो गई है। शायद वापस आ जाएगी। लेकिन अब पता चला कि दरिंदे की वजह से वह हमारे पास कभी नहीं आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास में ही ढूंढता था अपना शिकार

सिंहराज की ड्यूटी अस्पताल में रात के समय होती थी। ऐसे में उसके पास ज्यादा काम नहीं होता था। वह ड्यूटी के बाद भी अस्पताल के आसपास ही घूमता रहता था। अस्पताल के आसपास खोखे लगाने वालों का कहना है कि शक्ल से कभी भी सिंहराज पर किसी को शक नहीं हुआ। वह लोगों से घुल मिल गया था।

मृत किशोरी में से एक अपने भाई के साथ अस्पताल के पास ही चाय की रेहड़ी लगाती थी। उसके माता पिता का देहांत हो चुका है। आरोपी चाय पीने के बहाने रेहड़ी के आसपास ही घूमता रहता था। किशोरी के भाई को उसकी हरकत से कई बार नाराजगी भी हुई। उसे नहीं पता था कि वह इतनी बड़ी वारदात भी कर देगा। दूसरी किशोरी भी अस्पताल के पास ही बने मकानों में रहती थी। तीसरी किशोरी उसके यहां साफ-सफाई का काम करने आई थी।

आरोपी के घर से गायब हैं परिवार के सदस्य
आरोपी सिंहराज की हरकत के बाद उसके परिवार को अपनी सुरक्षा का भय सता रहा है। गांव में आरोपी सिंहराज के प्रति लोगों में बेहद गुस्सा है। आरोपी के परिवार का हुक्का-पानी पहले से ही बंद है। ऐसे में आरोपी के परिवार के ज्यादातर सदस्य गांव से बाहर अपनी रिश्तेदारियों में चले गए हैं। आरोपी तीन भाई हैं। सभी गांव जसाना में ही परिवार के साथ रहते हैं। आरोपी की हरकत की चर्चा आसपास के गांव में भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed