फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad residents will bring home 2200 cars on Dhanteras

Faridabad News: धनतेरस पर 2200 कारें घर लाएंगे फरीदाबादवासी

Wed, 08 Nov 2023 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Faridabad residents will bring home 2200 cars on Dhanteras
फरीदाबाद। शहरवासी इस दीपावली पर एसयूवी, मिनी एसयूवी, सेडान, हैचबैक और छोटी कारों को अपने वाहनों को अपने घर ला रहे हैं। वाहनों का क्रेज कुछ इस कदर चढ़ा है, इस धनतेरस को 2200 कारें शोरूमों से उतरेंगी। कॉम्पेक्ट कारों के मुकाबले इस बार मिनी एसयूवी युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है। हालांकि, बेस्ट सेलिंग कारों पर वेटिंग लिस्ट काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में 250 करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद कारों के करीब 30 शोरूम है। बुधवार को शोरूमों पर ग्राहकों की खासी भीड़ देखने को मिली। हालत यह थी कि एक-एक सेल्स मैन के पास चार-चार ग्राहक कारों से संबंधित जानकारी ले रहे थे। इस दौरान प्रत्येक शोरूम पर धनतेरस पर डिलीवरी के लिए 70 से 100 कारों की बुकिंग हुई। इन कारों में युवाओं को सबसे अधिक महेंद्रा थार, टाटा की पंच, नेक्सॉन, मारुति सुजुकी की विटारा, ब्रीजा, जिम्नी और किआ की सेल्टोस पहली पसंद बनी हुई है। धनतेरस को लेकर अब तक करीब 2200 से अधिक कारों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। अभी तक एक हजार से अधिक लोग वेटिंग लिस्ट में है। आर्थिक तौर पर समृद्ध लोगाें के साथ-साथ मध्यम वर्गीय लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। कोई नकद तो कोई फाइनेंस पर कारों को खरीद रहा है। त्योहारों पर इन कारों की डिलीवरी करने में कई शोरूम संचालक असमर्थता दिखा रहे हैं। इससे कुछ लोगों को निराश होकर भी शोरूम से घर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

--
नवरात्र से ही बिक्री में आई तेजी
नवरात्र में बाजार अच्छा हो गया था। धनतेरस और दिवाली पर कारों की अच्छी बिक्री के लिए कंपनियां तमाम ऑफर लेकर आई हैं। टाटा की अब तक करीब 80 कारों की बुकिंग हो चुकी है। इनमें नई टाटा नेक्सन, टाटा-आई सीएनजी पंच को युवाओं द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगश सिंह, उपाध्यक्ष, मल्टीटेक मोटर्स, सेक्टर-28
--
धनतेरस पर लगभग 100 कारों की बुकिंग हो चुकी है। लोगों के साथ-साथ हमेें भी फेस्टिव सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले बार के मुकाबले इस बार भी व्यापार अच्छा रहने वाला है।
- योगेश चौधरी, महाप्रबंधक, सेल्स विभाग, विपुल मोटर्स नेक्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed