फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad reels under power crisis during sultry nights; JE gheraoed in Dabua Colony, police had to be called.

Faridabad News: उमसभरी रातों में बिजली संकट से बेहाल फरीदाबाद, डबुआ कॉलोनी में जेई का घेराव, पुलिस बुलानी पड़ी

Sat, 18 Jul 2026 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Faridabad reels under power crisis during sultry nights; JE gheraoed in Dabua Colony, police had to be called.
उमसभरी रातों में बिजली संकट से बेहाल फरीदाबाद, डबुआ कॉलोनी में जेई का घेराव, पुलिस बुलानी पड़ी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। उमसभरी गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। लगातार अघोषित बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के निवासी परेशान हैं। हालात इस कदर बिगड़ गए कि शुक्रवार देर रात डबुआ कॉलोनी में गुस्साए लोगों ने बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता (जेई) का घेराव कर जवाब मांगा। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

बिजली निगम की ओर से शहर में निर्बाध आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन कई इलाकों में लोग पूरी रात बिजली की आंख-मिचौली झेल रहे हैं। सेक्टर-52, संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, मुजेसर, सेक्टर-22, इंदिरा नगर, आतोपिन, सेहतपुर, पल्ला, इस्माइलपुर और आसपास के क्षेत्रों में रातभर बार-बार बिजली गुल होने और लो वोल्टेज की शिकायतें सामने आईं। इससे लोगों की नींद खराब हुई और गर्मी के कारण बुजुर्गों, बच्चों व मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उन्होंने कंट्रोल रूम में कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समय पर समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि रातभर शिकायतें करने के बावजूद न तो बिजली व्यवस्था सुधरी और न ही किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शनिवार सुबह भी कई इलाकों में बिजली कटौती जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबुआ कॉलोनी में देर रात पहुंचे जेई से लोगों ने लगातार हो रही बिजली कटौती का कारण पूछा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर भीड़ बढ़ने पर जेई वहां से लौटने लगे, लेकिन लोगों ने उन्हें रोककर जवाब देने की मांग की। इसी दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर भी विवाद हो गया। आरोप है कि जेई ने मोबाइल पर हाथ मार दिया, जिससे लोग और अधिक नाराज हो गए। बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने लोगों को शांत कर स्थिति को नियंत्रित किया, हालांकि देर रात तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा।


इस पूरे मामले में बिजली निगम की कार्यकारी अभियंता उर्मिला से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। स्थानीय लोग अब बिजली व्यवस्था में स्थायी सुधार और अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

नीरज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed