फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad Question on working style of Nuh Police

फरीदाबाद: नूंह पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, ह्यूमन राइट जस्टिस एसोसिएशन की अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग

Fri, 17 Feb 2023 10:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 Feb 2023 10:59 PM IST
सार

वसीम ने कहा कि नूंह एसपी और फिरोजपुर झिरका डीएसपी का तुरंत प्रभाव से तबादला करना चाहिए। फिरोजपुर झिरका सीआईए एसएचओ को बर्खास्त करना जरूरी है। अगर मेवात पुलिस कार्रवाई करती तो आज जुनैद और नासिर जिंदा होते।
 

विज्ञापन
Faridabad Question on working style of Nuh Police
नासिर और जुनैद (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन नेशनल लोकदल और राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी की टीम ने गांव घाटमीका का दौरा कर परिजनों से मुलाकात की। सांत्वना देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में इनेलो के हल्का प्रधान मोहम्मद इकबाल ने कहा कि दरिंदों की गिरफ्तारी से नहीं बल्कि उन्हें कड़ी सजा दिलाने से पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा।

विज्ञापन


हल्का प्रधान मोहम्मद इकबाल ने कहा कि इस गांव में यह तीसरी घटना है जब तथाकथित गो रक्षकों और गुंडों ने ऐसा किया है। सीबीआई जांच तो ढकोसला बनकर रह गई है। इसलिए मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के जिलाध्यक्ष हारुन खान ने कहा कि मेवात क्षेत्र में गोरक्षा के नाम पर गोपालकों की हत्याएं बढ़ती जा रही हैं। जो समाज के हिंदू मुस्लिम भाईचारे को बर्बाद करने की पहल है। ऐसे दरिंदों को राजस्थान सरकार कड़ी से कड़ी सजा दिलानी होगी।
विज्ञापन


मेव पंचायत अलवर के संरक्षक शेर मोहम्मद ने कहा कि सभी समाजों को एकजुट होकर ऐसी घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए आगे आने की आवश्यकता है। जिस प्रकार हिंदू गोपालन करते हैं इसी प्रकार मुसलमान भी मेवात में लाखों की तादाद में गोपालन सदियों से करते आ रहे हैं। ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान वसीम अकरम का कहना है कि बड़ी मुश्किल से राजस्थान पुलिस ने पहले दिन अपहरण की एफआईआर दर्ज की थी। अब जाकर हत्या की धाराएं जोड़ी है। राजस्थान पुलिस भी नहीं सुनती और हरियाणा की पुलिस तो बिल्कुल बेकार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम ने कहा कि नूंह एसपी और फिरोजपुर झिरका डीएसपी का तुरंत प्रभाव से तबादला करना चाहिए। फिरोजपुर झिरका सीआईए एसएचओ को बर्खास्त करना जरूरी है। अगर मेवात पुलिस कार्रवाई करती तो आज जुनैद और नासिर जिंदा होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed