{"_id":"61d08958527c1d47cf2694ec","slug":"faridabad-preparation-for-vaccination-of-teenagers-completed-faridabad-news-noi624586027","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद : किशोरों के टीकाकरण की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद : किशोरों के टीकाकरण की तैयारी पूरी
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना के तेज विस्तार के साथ संक्रमण से बचाव की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। सरकार के आदेशानुसार 3 जनवरी से 15 वर्ष से अधिक उम्र के किशोरों का टीकाकरण हो सकेगा। उन्हें फिलहाल कोवाक्सिन की डोज दी जाएगी। टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल व मौके पर भी पंजीकरण शनिवार से शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। पहले चरण में स्वास्थ्य केंद्रों पर ही टीकाकरण की सुविधा मिलेगी।
1.25 लाख किशोरों को मिलेगा लाभ
जिले में करीब 1.25 लाख किशोर हैं। इनके टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल अपडेट किया जा चुका है। पूर्व में फ्रंटलाइन वर्कर, 45 वर्ष से अधिक व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग ही टीकाकरण के योग्य थे। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद 15 वर्ष तक के किशोर भी 3 जनवरी से कोवाक्सिन का टीका लगवा सकेंगे।
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
जिला स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को कोविड बचाव का टीका लगाने के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। किशोर कोविन पोर्टल व आरोग्य सेतु एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
स्कूलों में भी लगेंगे शिविर
स्वास्थ्य विभाग के केंद्रों के अलावा जिले के राजकीय व निजी विद्यालयों में शिविर लगाकर जल्द से जल्द किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर सहयोग की अपील की है। जिले में 1,25000 किशोरों को टीका लगाया जाना है। 5 जनवरी तक स्कूलों को किशोरों का ब्योरा देना होगा।
प्राथमिक चरण में स्वास्थ्य केंद्रों पर ही किशोरों के टीकाकरण की सुविधा होगी। दूसरे चरण में स्कूलों में शिविर लगाकर योग्य किशोरों का टीकाकरण करने की तैयारी है। किशोरों को केवल कोवाक्सिन लगाई जाएगी और उनके लिए अलग टीम तैनात होंगी।
- डॉ. विनय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
10713 लोगों का टीकाकरण
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को 75 सरकारी केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। इनमें चार निजी केंद्र भी शामिल रहे। शनिवार को कुल 10,713 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण नोडल डॉ. मान सिंह ने बताया कि 3011 ने पहली और 7702 लोगों ने दूसरी डोज ली। 18 से 44 वर्ष तक के 2294 लोगों ने पहली व 6061 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इसी तरह 45 से 60 वर्ष के 598 ने पहली व 1354 लोगों ने दूसरी खुराक ली। इसके साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के 119 बुजुर्गों ने पहली व 287 ने दूसरी खुराक ली। ब्यूरो