फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad : Prayed for euthanasia, police found the girl next day

उप मुख्यमंत्री जी! हमें नहीं जीना: दंपती ने दुष्यंत चौटाला के सामने क्यों लगाई इच्छामृत्यु की गुहार? जानें

Mon, 05 Dec 2022 07:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Dec 2022 07:54 AM IST
सार

शनिवार को डबुआ निवासी एक महिला अपने पति के साथ दौलतराम धर्मशाला में उपमुख्यमंत्री से मिली थी। महिला ने उन्हें एक पत्र सौंपकर इच्छा मृत्यु की मांग रखी। दुष्यंत चौटाला ने मौके पर खड़े पुलिस अधिकारियों को दंपती की बात सुनने और मामले की जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन
Faridabad : Prayed for euthanasia, police found the girl next day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File

विस्तार

फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी से गुमशुदा 16 वर्षीय किशोरी के माता-पिता ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने इच्छा मृत्यु की गुहार लगाने के बाद रविवार को पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के लिए डीसीपी एनआईटी ने एसआईटी का गठन किया है। हालांकि परिजनों ने जिस युवक पर किशोरी को ले जाने के आरोप लगाए थे, किशोरी ने उसके खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को डबुआ निवासी एक महिला अपने पति के साथ दौलतराम धर्मशाला में उपमुख्यमंत्री से मिली थी। महिला ने उन्हें एक पत्र सौंपकर इच्छा मृत्यु की मांग रखी। दुष्यंत चौटाला ने मौके पर खड़े पुलिस अधिकारियों को दंपती की बात सुनने और मामले की जांच के आदेश दिए। दंपती का कहना था कि उनकी 16 साल की बेटी को पड़ोस में रहने वाला जतिन नाम का युवक साथ ले गया है। 30 नवंबर को उनकी बेटी घर से कहीं चली गई। 
विज्ञापन


उनका दावा है कि रात को उनके पास एक फोन आया कि कॉल करने वाले ने अपना नाम जतिन बताया और कहा तुम्हारी बेटी मेरे पास है। पुलिस के पास जाओगे तो बेटी से नहीं मिल पाओगे। घबराकर दंपती ने पुलिस से संपर्क किया। आरोप है कि पुलिस ने उनकी मदद करने की बजाय धमकाकर भगा दिया। दो दिसंबर को करीब सात- आठ लड़के ऑटो से आए और दंपती पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है डबुआ थाने में तैनात महिला एसआई सुमन ने उनकी शिकायत सुनने की बजाय उन्हें जेल में डालने की धमकी देकर कोरे कागज पर साइन करने को कहा और कई घंटे तक बैठाकर रखा। किसी तरह वह रात को अपने घर पंहुचे। मामले में संज्ञान लेते हुए डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान ने एसीपी विष्णु प्रसाद की अगुवाई में महिला थाना एनआईटी प्रबंधक माया, डबुआ थाना प्रबंधक और सीडब्ल्यूसी टीम के साथ एक महिला एसआई सुमन लता की टीम बनाकर एसआईटी का गठन किया है। 

रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी के 164 सीआरपीसी, लीगल एड और सीडब्ल्यूसी के बयान कराए गए हैं। किशोरी ने मजिस्ट्रेट के सामने लड़के पर कोई आरोप नहीं लगाया है। लड़की की मां की शिकायत पर जतिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed