फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad police SI arrested taking bribe swallowed four thousand rupees on seeing vigilance team

सबूत मिटाने का वीडियो: रिश्वत लेता SI गिरफ्तार, विजिलेंस टीम को देखते ही निगले चार हजार, उल्टी करा निकलवाए

Tue, 13 Dec 2022 04:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 04:47 PM IST
सार

छापेमारी के दौरान आरोपी के साथ उसका परिवार शादी समारोह में मौजूद था। रिश्तेदारों के सामने बेज्जती होती देख आरोपी का बेटा विजिलेंस की टीम के साथ भिड़ गया और आरोपी को छुड़ाने का प्रयास भी किया।

विज्ञापन
Faridabad police SI arrested taking bribe swallowed four thousand rupees on seeing vigilance team
एसआई ने रुपये निगले, विजिलेंस टीम ने उल्टी करा निकलवा लिए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्टेट विजिलेंस की टीम ने सोमवार को सेक्टर तीन पुलिस चौकी में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को चार हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भैंस चोरी के एक केस में फायदा पहुंचाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी ने 10 हजार की मांग की थी जिसमें से छह हजार पहले ले चुका था। सोमवार को आरोपी अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रिश्वत के पैसे भी आरोपी ने वहीं मंगाए थे। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को समारोह से ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन

सेक्टर तीन निवासी शंभू यादव ने विजिलेंस में दी शिकायत में बताया कि उसकी डेयरी है। कुछ माह पहले उसने एक गाय देशराज नाम के व्यक्ति को 40 हजार रुपये में बेची थी। देशराज ने तीस हजार रुपये मौके पर दिए और दस हजार रुपये बाद में देने की बात कही। शंभू अपने बकाया पैसे लेने देशराज के पास आता जाता रहता था। आरोप है देशराज ने परेशान होकर शंभू के पोते के खिलाफ सेक्टर तीन चौकी में भैंस चोरी करने का आरोप लगाकर शिकायत दे दी। 

मामले की जांच आरोपी एसआई महेंद्रपाल कर रहा था। महेंद्र ने शंभू यादव के पोते को केस से बाहर करने और फायदा पंहुचाने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। आरोपी छह हजार रुपये पहले ही ले चुका था। सोमवार को आरोपी ने बकाया चार हजार के साथ शिकायतकर्ता को सेक्टर दो कम्यूनिटी सेंटर में बुलाया था। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए पहले से तैयार टीम ने आरोपी को दबोच लिया। रेड के दौरान हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियंता विनय अत्री को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया था। विजिलेंस के इंस्पेक्टर श्योरन लाल की अगुआई में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

रिश्वत के पैसों को निगल गया आरोपी, विजिलेंस ने कराई उल्टी
छापेमारी के दौरान आरोपी के साथ उसका परिवार शादी समारोह में मौजूद था। रिश्तेदारों के सामने बेज्जती होती देख आरोपी का बेटा विजिलेंस की टीम के साथ भिड़ गया और आरोपी को छुड़ाने का प्रयास भी किया। टीम ने आरोपी को भागने नहीं दिया। दो से तीन पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच रखा था। इस दौरान आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए रिश्वत के पैसों को मुंह में डाल लिया। 

इससे पहले कि टीम पैसे मुंह से निकाल पाती आरोपी निगल गया। टीम आरोपी व उसके बेटे को विजिलेंस कार्यालय में ले आई। यहां किसी तरह टीम ने आरोपी को उल्टी कराकर पैसे बाहर निकाले। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed