फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad Police found missing woman after two years now she refuse to live with husband

मुझे साजन के घर नहीं जाना: गुमशुदा महिला दो साल बाद मिली, अब पति संग रहने से कर रही इनकार; वाजिब है वजह

Tue, 24 Jan 2023 05:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Jan 2023 05:11 PM IST
सार

पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट बल्लभगढ़ थाने में दर्ज की थी, रविवार को पुलिस ने उसे हाथरस से बरामद किया, लेकिन अब वह पति संग नहीं रहना चाहती, इसलिए उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
faridabad Police found missing woman after two years now she refuse to live with husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

साल 2021 में बच्चों सहित घर से गुमशुदा हुई महिला को पुलिस दो साल बाद ढूंढ सकी, लेकिन पकड़ते ही उसे अगले ही दिन छोड़ दिया गया। दरअसल शराबी पति से परेशान होकर महिला अपने तीन बच्चों को लेकर चली गई थी। 

विज्ञापन

पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट बल्लभगढ़ थाने में दर्ज की थी, रविवार को पुलिस ने उसे हाथरस से बरामद किया, लेकिन अब वह पति संग नहीं रहना चाहती, इसलिए उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट क्राइम ब्रांच की मानव तस्करी निरोधक सेल प्रभारी अमर सिंह ने बताया मार्च 2021 में बल्लभगढ़ निवासी महिला अपने तीन बच्चों संग चली गई थी। महिला के पति ने मामले में बल्लभगढ़ थाने में केस दर्ज कराया था। 

विज्ञापन

थाना पुलिस महिला को तलाश नहीं कर सकी थी, तब स्टेट क्राइम के एडीजी ओपी सिंह ने इस केस को मानव तस्करी निरोधक सेल को सौंपा था। टीम ने महिला को बच्चे समेत रविवार को हाथरस से बरामद किया। महिला अब पति के साथ नहीं रहना चाहती, इसलिए उसे जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed