फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad players win 36 medals in Ju-Jitsu.

Faridabad News: जु जित्सू में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने जीते 36 पदक

Tue, 22 Sep 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Faridabad players win 36 medals in Ju-Jitsu.
19 स्वर्ण, 10 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गुरुग्राम में 19 और 20 सितंबर को आयोजित हरियाणा स्टेट जु जित्सू प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 36 पदक अपने नाम किए। इनमें 19 स्वर्ण, 10 रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इनमें आठ से 18 वर्ष तक के बालक और बालिकाओं ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लिया। खिलाड़ियों को नी-वाजा और फाइटिंग दोनों इवेंट में हिस्सा लेने का अवसर दिया गया। प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी नवंबर में नोएडा में होने वाली राष्ट्रीय जु जित्सू प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक विजेता

अंडर-10 में केशव राणा (36 किग्रा) ने नी-वाजा और फाइटिंग और हिमांक राज (32 किग्रा) ने नी-वाजा में स्वर्ण जीता। अंडर-12 में रिद्धिमान सिंह (25 किग्रा), कविश डाबर (32 किग्रा), विहान (28 किग्रा), पीयूष (40 किग्रा) ने दोनों इवेंट में स्वर्ण जीता जबकि योगिता (अंडर-12, 22 किग्रा) ने नी-वाजा और फाइटिंग में स्वर्ण जीता। अंडर-14 में अभिमन्यु (52 किग्रा) ने फाइटिंग में, जबकि विहिका सिंह मोर (40 किग्रा) ने फाइटिंग और हिमांशी झांवर (52 किग्रा) ने नी-वाजा में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-16 में कार्तिकेय चौधरी (52 किग्रा) ने फाइटिंग में स्वर्ण जीता। रिधिमा कुशवाहा (48 किग्रा), अंशिका भारद्वाज (52 किग्रा) और चैतन्या कात्यान (57 किग्रा) ने दोनों इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किए। अंडर-18 में अंबिका कपूर (85 किग्रा से अधिक) ने नी-वाजा और फाइटिंग में स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजत पदक विजेता

अंडर-8 में अजूनी छाबड़ा (25 किग्रा) ने नी-वाजा में रजत पदक जीता। अंडर-10 में सान्वी गुप्ता (28 किग्रा) और चारु धीमान (30 किग्रा) ने नी-वाजा में रजत हासिल किया। अंडर-10 में हिमांक राज (32 किग्रा) ने फाइटिंग में भी रजत जीता। अंडर-12 में अनिका दलाल (48 किग्रा) ने नी-वाजा में रजत पदक जीता। अंडर-14 में प्रिंस (32 किग्रा) ने फाइटिंग और विहिका सिंह मोर (40 किग्रा) ने नी-वाजा में रजत हासिल किया। अंडर-16 में रिधिमा कुशवाहा (48 किग्रा) ने नी-वाजा में, जबकि अंडर-18 में प्रणव शर्मा (85 किग्रा से अधिक) ने नी-वाजा में रजत पदक जीता।


कांस्य पदक विजेता

अंडर-10 में मयंक (25 किग्रा) ने नी-वाजा और फाइटिंग में कांस्य पदक जीते। अंडर-14 में प्रभव सैनी और सार्थक शर्मा (69 किग्रा), दक्ष (44 किग्रा), मोहित (48 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-16 में जतिन कुमार (36 किग्रा) और अंडर-18 में अवनी फागना (48 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed