फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad-Palwal KMP Expressway blocked, people were troubled for one and a half hour in the morning

Faridabad News: फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे पर लगा, सुबह डेढ़ घंटे परेशान रहे लोग

Thu, 16 Jan 2025 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Faridabad-Palwal KMP Expressway blocked, people were troubled for one and a half hour in the morning
निर्माण सामग्री को हटाकर मीठापुर से करीब एक किमी तक खोली गई सड़क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे लिंक रोड) और उसके सर्विस रोड पर दोनों ओर से भारी ट्रैफिक बृहस्पतिवार सुबह आ गया। कुछ ही देर में दोनों ओर करीब डेढ़ किलोमीटर का लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। डेढ़ घंटे तक वाहन फंसे रहे। इसे देखते हुए एक्सप्रेस-वे का हाल ही में खाली किया लगभग एक किलोमीटर का हिस्सा वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस और नागरिकों ने मिलकर जाम खुलवाया।
फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे पर मीठापुर से पलवल स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज तक 50 किलोमीटर के हिस्से पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। इस एक्सप्रेस-वे के 9 किलोमीटर के तीसरे सेक्शन पर तेजी से कार्य चल रहा है। एक्सप्रेस-वे पर मीठापुर से कालिंदीकुंज की ओर करीब डेढ़ किलोमीटर तक एक्सप्रेस-वे की रोड बनी है। हालांकि, इस रोड पर एनएचएआई के आयरन स्लैब रखे हुए हैं। कार्य पूरा होने के साथ ही आयरन स्लैब को हटाया जा रहा है। करीब एक किलोमीटर के हिस्से से आयरन स्लैब हटा दिया गया था लेकिन यह रास्ता अभी वाहन चालकों के लिए नहीं खोला गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे कालिंदी कुंज से मीठापुर की ओर भारी ट्रैफिक आया। वहीं, मीठापुर से कालिंदी कुंज को जाने वाले वाहन बड़ी संख्या में दूसरी ओर आ गए। ऐसे में संकरा रास्ता होने के चलते कालिंदी कुंज से मीठापुर की ओर जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया। जाम बढ़ते हुए लोहियापुर और मदनपुर खादर तक पहुंच गया। धीरे-धीरे इस ओर से आने वाले वाहन भी दूसरी तरफ चले गए। जाम बढ़ने पर एनएचएआई कर्मियों ने मीठापुर से कालिंदी कुंज की ओर आयरन स्लैब को हटाकर करीब एक किलोमीटर एक्सप्रेस-वे रोड को खोल दिया। इसके बाद धीरे-धीरे ट्रैफिक इस ओर से गुजारा गया। मीठापुर से मदनपुर खादर तक लगे जाम में हजारों की संख्या वाहन चालक परेशान रहे। लंबा जाम लगता देख पीछे से आ रहे कई वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां पीछे कर सरिता विहार दिल्ली की ओर रुख कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दो माह में मीठापुर से आगरा कैनाल तक खोला जाएगा रास्ता
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के मीठापुर से लेकर आली गांव तक आयरन स्लैब रखे हैं। जैसे-जैसे एक्स्प्रेस-वे का कार्य आगे बढ़ेगा, वैसे ही इस पूरे रास्ते को खोल दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अगले दो माह में आयरन स्लैब का उपयोग कर इस रोड को पूरा खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed