फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad: Operation of local trains increased, number of passengers reduced

फरीदाबाद : लोकल ट्रेनों का संचालन बढ़ा, यात्रियों का टोटा

Thu, 08 Apr 2021 01:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 08 Apr 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
Faridabad: Operation of local trains increased, number of passengers reduced
रेल लाइन - फोटो : अमर उजाला
दस लोकल ट्रेनों के संचालन के बावजूद स्टेशन पर यात्रियों का टोटा है। स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने वालों की भीड़ इस बार नहीं दिख रही है। लॉक डाउन के पहले सुबह से ही स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो जाती थी। लेकिन अब रेल से यात्रा करने वालों की संख्या कम हो गई है। रेलवे पांच अप्रैल से दिल्ली गाजियाबाद पलवल रूट पर छह और ट्रेनों का संचालन कर रहा है। लेकिन रेलवे को यात्रियों की कमी खल रही है। 
विज्ञापन


रेल यात्री संघ के नेता योगेश बताते हैं, इस बार रेलवे ने न्यूनतम टिकट का किराया तीन गुना बढ़ा दिया है। इसका प्रभाव दिन-प्रतिदिन यात्रा करने वाले नौकरी पेशा लोग पर पड़ा है। लॉक डाउन के बाद रेलवे ने सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। अब कुछ ट्रेनों का संचालन आधी अधूरी तैयारियों के साथ शुरू किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए मासिक पास भी नहीं जारी किए जा रहे है। 
विज्ञापन


इसके कारण दिन प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोग बस य अन्य सवारी से यात्रा कर रहे है। योगेश ने बताया कि बढ़ा हुआ किराया वापस लेने और मासिक पास तथा अन्य लोकल ट्रेनों के संचालन शुरू करने की मांग को लेकर आगरा के डीआरम को पत्र भेजा है। उन्होंने मांग की है, अधिकांश नौकरी पेशाव धंधा करने वाले लोग सुबह 8 से 8.30 बजे के बीच अपने गंतव्य को जाते है। इसको ध्यान में रखते हुए मथुरा रूट पर सुबह और शाम ट्रेनें चलाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed