फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad Municipal Corporation will recruit Home Guards

Faridabad News: फरीदाबाद नगर निगम करेगा होमगार्ड की भर्ती

Thu, 12 Jun 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Faridabad Municipal Corporation will recruit Home Guards
यह होमगार्ड निगम की संपत्ति की सुरक्षा भी करेंगे
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। पिछले कई दिनों से नगर निगम लगातार सीलिंग की कार्रवाई कर रहा है, लेकिन कई बार पुलिस न मिलने पर निगम को कार्रवाई टालनी पड़ती है। अब निगम इन कार्यों के लिए 20 होम गार्ड की भर्ती करेगा। यह होमगार्ड निगम की संपत्ति की सुरक्षा भी करेंगे।


जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर निगम में 20 होमगार्ड को भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। यह होमगार्ड तोड़फोड़ व सीलिंग की कार्रवाई के समय निगम टीम के साथ रहेंगे। वहीं बाकी समय में इन होमगार्डों को निगम की संपत्ति की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर लगाया जाएगा। बताते चलें कि निगम के अधीन ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, एनआइटी और चंदावली जोन आते हैं। निगम के कार्यक्षेत्र में बड़ा औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल है। इस कारण नगर निगम को समय-समय पर यहां पर हो रहे अवैध निर्माण व गतिविधियों को रोकने के लिए सीलिंग व तोड़फोड़ की कार्रवाई करनी पड़ती है। अतिरिक्त आयुक्त निगम सलोनी शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने होमगार्ड भर्ती करने के लिए कहा है। तोड़फोड़ के दौरान यह दस्ते के साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed