{"_id":"61d57ee961d6ef40756a20fb","slug":"faridabad-multilevel-parking-no-contractor-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: मल्टीलेवल पार्किंग के लिए नहीं मिल रहे ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: मल्टीलेवल पार्किंग के लिए नहीं मिल रहे ठेकेदार
Wed, 05 Jan 2022 04:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 05 Jan 2022 04:50 PM IST
सार
एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि चार बार पार्किंग निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए पर किसी भी ठेकेदार ने टेंडर में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद सेक्टर-12 में बनने वाली दो मल्टीलेवल पार्किंग के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। चार बार टेंडर जारी होने के बावजूद कोई पार्किंग निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। इससे शहर के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पा रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के अधिकतर सरकारी कार्यालय सेक्टर-12 में बने हुए हैं। खेल परिसर के साथ जिले का सबसे बड़ा टाउन पार्क भी जहां है। ऐसे में रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। सरकारी विभागों के पास गाड़ियां सड़कों पर ही खड़ी रहती हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत होती है। ऐसे में पिछले साल पीपीपी मोड पर दो मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना तैयार की थी।
विज्ञापन
एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि चार बार पार्किंग निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए पर किसी भी ठेकेदार ने टेंडर में दिलचस्पी नहीं दिखाई। ठेकेदारों के अनुसार, उनका सरकार पर विश्वास न होना है। पहले ही उनका करीब 65 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन