{"_id":"608a9d400149c721bc404b25","slug":"faridabad-lockdown-case-file-against-vehicles-passengers-sitting-more-than-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: लॉकडाउन में क्षमता से अधिक सवारियां बिठाने पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: लॉकडाउन में क्षमता से अधिक सवारियां बिठाने पर मामला दर्ज
Thu, 29 Apr 2021 05:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 29 Apr 2021 05:19 PM IST
सार
फरीदाबाद में थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने एक बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को सोशल मीडिया से एक फोटो मिला था जिसमें बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी नजर आ रही थी
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फरीदाबाद में थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने एक बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को सोशल मीडिया से एक फोटो मिला था जिसमें बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी नजर आ रही थी। थाना पीसीआर एनएचपीसी चौक ठेके के पास पंहुची।
यहां मैदान में एक बस चालक आवाज लगाकर सवारी भर रहा था। मौके पर काफी भीड़ नजर आ रही थी। पुलिस टीम ने बस के पास पहुंचकर देखा की बस के पास काफी भीड लगी हुई थी। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करने, आम लोगों को कोरोना महामारी से संक्रमित करने में बढ़ावा देने व मोटर व्हिकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पूछताछ में बस चालक ने अपना नाम गांव अनंगपुर कासगंज निवासी बंटी बताया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।