{"_id":"66a795ce60b30e00c4067224","slug":"faridabad-lags-in-state-level-shooting-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-28288-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राज्य स्तरीय शूटिंग में फरीदाबाद फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राज्य स्तरीय शूटिंग में फरीदाबाद फिसड्डी
Mon, 29 Jul 2024 06:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
-लड़कों की श्रेणी में रोहतक व रेवाड़ी का प्रदर्शन बेहतर, लड़कियों की श्रेणी में झज्जर अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 12 खेल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शूटिंग खेल महाकुंभ संपन्न हो गया। लड़कों की श्रेणी में रोहतक और रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने पांच-पांच पदक जीते। वहीं, सोनीपत ने 4 व गुरुग्राम ने 3 पदक जीते। जबकि लड़कियों की श्रेणी में झज्जर की निशानेबाज 6 पदक जीतकर प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं पंचकूला पांच पदक जीतकर दूसरे और करनाल व पानीपत 3-3 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जबकि फरीदाबाद को एक भी पदक नहीं मिला। प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के 874 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
लड़कों की 10 मीटर एयर पिस्टल श्रेणी में रोहतक के अमन ने 193 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि सोनीपत के वंश खत्री 193 अंक के साथ दूसरे व यमुनानगर के निशांत 191 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, महिलाओं की श्रेणी में रेवाड़ी की चहक ने 193 अंक लेकर प्रथम, गुरुग्राम की सानवी 191 अंक लेकर दूसरे व सोनीपत की प्रियांशी 189 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
लड़कों के एयर राइफल मुकाबले में झज्जर के प्रियांशु 199 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। जबकि करनाल के अजय कुमार ने 199 प्वाइंट पर निशाना लगाकर दूसरे व सोनीपत के यश 198 प्वाइंट पर निशाना लगाकर तृतीय स्थान पर रहे। जबकि लड़कियों की श्रेणी में पंचकूला की रश्मीत कौर 199 अंक लेकर पहले, पानीपत की अनिका 197 अंक के साथ दूसरे व झज्जर की वंशिका 197 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया।