फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad is emerging as a new hub for digital engineering.

Faridabad News: डिजिटल इंजीनियरिंग का नया हब बन रहा फरीदाबाद

Sat, 27 Jun 2026 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Faridabad is emerging as a new hub for digital engineering.
युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने में हो रही आसानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उद्योग नगरी फरीदाबाद अब सिर्फ पारंपरिक फैक्ट्रियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर के युवाओं के लिए डिजिटल इंजीनियरिंग का नया केंद्र बन रहा है। पिछले कुछ समय से शहर के एनआईटी, सेक्टर-15 और ग्रेटर फरीदाबाद जैसे इलाकों में साझा ऑफिस (को-वर्किंग स्पेस) का चलन बेहद तेजी से बढ़ा है। कम खर्च में वाई-फाई और कॉर्पोरेट माहौल मिलने से युवाओं को अपना काम शुरू करने में आसानी हो रही है।

खास बात यह है कि फरीदाबाद की औद्योगिक पृष्टभूमि को देखते हुए अब युवा मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के डिजिटल काम भी यहीं से संभाल रहे हैं। बिना भारी मशीनें लगाए, युवा इंजीनियर इन ऑफिसों में बैठकर लैपटॉप पर ऑटोकैड, थ्रीडी मशीन डिजाइनिंग, और इलेक्ट्रॉनिक्स सर्किट की कोडिंग जैसे हाई-टेक काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस बदलाव से जिले के होनहारों को काम के लिए नोएडा या गुरुग्राम नहीं भागना पड़ रहा है। वे अपने ही शहर में बैठकर देश-विदेश की कंपनियों के लिए मशीनों के डिजाइन तैयार कर रहे हैं और ग्राहकों के साथ मीटिंग्स कर रहे हैं। कम बजट में ऑफिस की टेंशन दूर होने से जिले के युवा शहर में ही रहकर नए जमाने के बिजनेस और रोजगार के अवसर पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----बातचीत--
को-वर्किंग स्पेस के कारण मेरा ऑफिस का किराया और बिजली का खर्च बच गया।- बृजेश
अब यहीं बैठकर लैपटॉप पर बड़ी मशीनों के डिजाइन तैयार हो रहे हैं।- पवन
शानदार इंटरनेट और शांत माहौल मिलने से काम करना आसान हो गया है।- कपिल
क्लाइंट्स के साथ मीटिंग करने के लिए यहां का कॉन्फ्रेंस रूम बेस्ट है। - दीपक प्रसाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed