फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad Heavily intoxicated woman collapses on road crowd watches spectacle for an hour video goes viral

फरीदाबाद: नशे में धुत सड़क पर गिरी महिला, एक घंटे तक तमाशा देखती रही भीड़; वीडियो वायरल

Sun, 20 Sep 2026 12:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Sep 2026 12:46 PM IST
सार

फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में शनिवार रात उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब एक महिला शराब के नशे में सड़क किनारे करीब एक घंटे तक पड़ी रही। महिला इतनी नशे में थी कि ठीक से चल भी नहीं पा रही थी।

विज्ञापन
Faridabad Heavily intoxicated woman collapses on road crowd watches spectacle for an hour video goes viral
नशे में धुत महिला सड़क में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में शनिवार रात उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब एक महिला शराब के नशे में सड़क किनारे करीब एक घंटे तक पड़ी रही। महिला इतनी नशे में थी कि ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। उठने का प्रयास करने पर बार-बार जमीन पर गिर रही थी। काफी देर तक महिला के आसपास लोग जमा रहे, लेकिन उसके साथ कोई नजर नहीं आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

  
उठने का प्रयास करती, फिर जमीन पर गिर जाती
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क किनारे पड़ी हुई थी। वह बार-बार उठने की कोशिश करती, लेकिन नशे के कारण संतुलन बिगड़ने से दोबारा गिर जाती। करीब एक घंटे तक महिला इसी हालत में सड़क किनारे पड़ी रही। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग रुककर उसे देखते रहे और मौके पर भीड़ जमा हो गई। महिला के साथ उस समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


कार लेकर पहुंचे व्यक्ति ने महिला को साथ ले गया
करीब एक घंटे बाद एक व्यक्ति कार लेकर मौके पर पहुंचा। उसने वहां मौजूद लोगों को बताया कि महिला का नाम जस्सी है और वह एनआईटी-5 की रहने वाली है। व्यक्ति के अनुसार, महिला उसकी मैडम की दोस्त है और मैडम ने उसे लेने के लिए भेजा है। इसके बाद उसने महिला को संभाला और कार में बैठाकर वहां से ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में शराब पीने की आशंका, शिकायत नहीं मिली
पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि महिला शराब के नशे में थी। आशंका है कि पास में चल रहे किसी कार्यक्रम में उसने शराब पी होगी और पैदल चलते हुए सड़क किनारे पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, महिला के साथ किसी तरह की मारपीट या अन्य घटना की शिकायत नहीं मिली है। उसके साथी उसे मौके से लेकर चले गए। महिला वहां कैसे पहुंची और उस दौरान उसके साथ कौन था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed