{"_id":"68ea695271c2136bc40d766a","slug":"faridabad-has-a-century-of-medals-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53355-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद के नाम रहा पदकों का शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद के नाम रहा पदकों का शतक
विज्ञापन
सितंबर माह में जिले के खिलाड़ियों का रहा दबदबा, जीते 120 से अधिक पदक
गौरव मिश्रा
फरीदाबाद। जिले के खिलाड़ियों का राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जलवा बरकरार है। विभिन्न खेलों में खिलाड़ी फरीदाबाद और जिले के बाहर जाकर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका नतीजा है कि बीते सितंबर माह में जिले के खिलाड़ियों के नाम पदकों का शतक रहा। फरीदाबाद के नाम सितंबर माह में 120 से अधिक पदक रहे हैं। यह सभी पदक ताइक्वांडो, स्केटिंग, जूडो, एथलेटिक्स, योगा, टेनिस, तलवारबाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, और टेबल टेनिस समेत कई खेलों से आए।
सबसे ज्यादा 41 पदक स्केटिंग में
पदकों की संख्या की बात करें तो सभी खेलों से 120 से अधिक पदक फरीदाबाद के नाम रहे हैं। कुल 120 पदकों में से सबसे ज्यादा 31 पदक जिले ने गुरुग्राम में हुई स्टेट जोनल स्केटिंग प्रतियोगिता में जीते थे। इनमें माइनस 6 और प्लस 18 वर्ष की आयु में 14 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक और 5 कांस्य पदक भी शामिल रहे। वहीं, एसजीएफआई द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय स्केटिंग में भी खिलाड़ियों ने बाजी मारते हुए 10 पदक हासिल किए। इनमें स्वर्ण पदक और 3 कांस्य पदक शामिल रहे। बता दें कि स्केटिंग में अकेले 3 स्वर्ण पदक मायरा सिक्का ने जीते थे। प्रतियोगिता में 6 खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्होंने अकेले दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। खिलाड़ियों पर नजर डालें तो दक्ष भाटी, अबीर, निवान, गायू भारद्वाज, श्रद्धा, और सक्षम ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
ताइक्वांडो में जीते 27 पदक
राज्यस्तरीय ताइक्वांडो खेलों की तो खिलाड़ियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक जिले की झोली में डाले। इनमें अंडर-14, 17, और अंडर-19 आयुवर्गों में 14 पदक बालिकाओं के नाम और 13 पदक बालकों के नाम रहे। बालिकाओं ने 5 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक और चार कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। वहीं, बालकों ने 3 रजत पदक और 10 कांस्य पदक जीते। ताइक्वांडो में कनिष्का यादव के नाम एक राष्ट्रीय और एक राज्य स्तर समेत 2 स्वर्ण पदक रहे।
विज्ञापन
एथलेटिक्स और तलवार बाजी में 20 से ज्यादा पदक
सीबीएसई एथलेटिक्स राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता और राज्यस्तरीय तलवारबाजी में भी जिले के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 20 से अधिक पदक जीते। इनमें राष्ट्रीय स्तर एथलेटिक्स में जिले ने 7 पदक अपने नाम किए। इनमें 3 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और दो कांस्य पदक शामिल रहे। इसके अलावा कई पदक राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में शामिल रहे। वहीं, करीब 10 से अधिक पदक तलवार बाजी में शामिल रहे।
तीरंदाजी में जीते 10 से अधिक पदक
तीरंदाजी में भी खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। इनमें तीरंदाजी में राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में 4 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक फरीदाबाद के नाम रहे। वहीं कुछ और पदक एसजीएफआई के खेलों में भी फरीदाबाद ने जीते।
लॉन टेनिस और टेबल टेनिस में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक
लॉन टेनिस और टेबल टेनिस में भी कुल मिलाकर दोहरे अंकों में जिले ने पदक जीते। इनमें टेबल टेनिस में चार स्वर्ण और 2 रजत सहित 6 पदक शामिल रहे। वहीं लॉन टेनिस में 5 पदक जिले के खिलाड़ियों के नाम रहे। इनमें 2 स्वर्ण पदक राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में शामिल रहे जबकि अन्य तीन कांस्य पदक राज्य स्तर में शामिल रहे। लॉन टेनिस में हर्षित तंवर ने राष्ट्रीय स्तर में दो स्वर्ण पदक जीते।
जूडो और कुश्ती में भी 10 से अधिक पदक
जूडो और कुश्ती में भी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इनमें दोनों खेलों में 10 से अधिक पदक फरीदाबाद के नाम रहे। जूडो में एक स्वर्ण, 2 रजत पदक और तीन कांस्य पदक समेत फरीदाबाद ने कुल 6 राज्य स्तरीय पदक अपने नाम किए। वहीं, कुश्ती में 2 स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक सहित कुछ और पदक भी जिले के खिलाड़ियो के नाम रहे।
बैडमिंटन, योगा, भारोत्तोलन और फुटबॉल में भी जीते पदक
बैडमिंटन योगा और फुटबॉल में भी खिलाड़ियों ने पदक जीतने में कामयाबी पाई। बैडमिंटन में एक स्वर्ण पदक जिले ने जीता जबकि योगा और भारोत्तोलन में 3-3 पदक शामिल रहे। फुटबॉल में भी एक स्वर्ण पदक जिले के खिलाड़ियों के नाम रहा।