फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad-Gurugram road will remain closed till the end of the journey

Faridabad News: फरीदाबाद–गुरुग्राम रोड यात्रा समाप्त होने रहेगा बंद

Sat, 08 Nov 2025 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Faridabad-Gurugram road will remain closed till the end of the journey
एनआईटी से बल्लभगढ़ तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो।

फरीदाबाद। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) की सनातन एकता पदयात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता के निर्देश पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख मार्ग दो दिनों तक आमजन के लिए पूर्णतया बंद रहेंगे। शनिवार को सुबह 8 बजे से लेकर यात्रा समाप्ति तक फरीदाबाद–गुरुग्राम रोड (पाली–मांगर मार्ग) को दोनों दिशाओं में बंद रखा जाएगा। केवल यात्रा से संबंधित वाहन और आपातकालीन सेवाओं को ही पुलिस की अनुमति से प्रवेश दिया जाएगा। गुड़गांव आने-जाने वाले लोग अंखिर गोल चक्कर, सूरजकुंड गोल चक्कर, शूटिंग रेंज, मेहरौली रोड या मुंबई एक्सप्रेसवे मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।


मुख्य यात्रा मार्ग


यात्रा सुबह 8 बजे मांगर चुंगी बॉर्डर से फरीदाबाद में प्रवेश करेगी। इसके बाद पाली चौक, बायोटेक क्लस्टर, गुरुग्राम मोड़ नाका, सैनिक कॉलोनी, मस्जिद चौक, टाउन नं. 3, ईएसआई चौक होते हुए दशहरा मैदान एनआईटी पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम रहेगा।
विज्ञापन



9 नवंबर को एनआईटी से बल्लभगढ़ तक रहेगा डायवर्जन


अगले दिन 09 नवंबर को सुबह 7 बजे से यात्रा एनआईटी दशहरा मैदान से शुरू होगी। यह बस स्टैंड एनआईटी, हार्डवेयर चौक, सेक्टर-22/23 चौक, सोहना टी-पॉइंट, सेक्टर-25/55 चौक होते हुए बल्लभगढ़ दशहरा मैदान पहुंचेगी। दोपहर के बाद यात्रा झाड़सेंतली, जाजरू कट, कैली बाईपास चौक, डीपीएसजी स्कूल होते हुए शगुन वाटिका सीकरी तक जाएगी, जहां रात्रि विश्राम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed