{"_id":"625ab42f36428463d5139f46","slug":"faridabad-girls-will-get-grant-of-5-percent-for-higher-studies-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: उच्च शिक्षा ऋण के ब्याज पर छात्राओं को 5 फीसदी अनुदान, देश-विदेश में पढ़ाई के लिए मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: उच्च शिक्षा ऋण के ब्याज पर छात्राओं को 5 फीसदी अनुदान, देश-विदेश में पढ़ाई के लिए मिलेगा लाभ
Sat, 16 Apr 2022 05:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 16 Apr 2022 05:51 PM IST
सार
ऋण के ब्याज पर 5 प्रतिशत का अनुदान भी सरकार देती है। इसके लिए आय एवं जाति की कोई शर्त नहीं है, लेकिन छात्राएं हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
विज्ञापन
एजुकेशन लोन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत छात्रों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। लड़कियों को देश और विदेश में भी शिक्षा ग्रहण करने के लिए मदद दी जाती है, उन्हें उच्च शिक्षा ऋण के ब्याज पर पांच फीसदी अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी परिवार, समाज, प्रदेश या देश का भविष्य आने वाली पीढ़ी की शिक्षा पर निर्भर करता है। महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक देशराज ने बताया कि निगम की ओर से तकनीकी, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर या पीएचडी सहित अन्य उच्च शिक्षा कोर्स करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण दिलवाया जाता है। ऋण के ब्याज पर 5 प्रतिशत का अनुदान भी सरकार देती है। इसके लिए आय एवं जाति की कोई शर्त नहीं है, लेकिन छात्राएं हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
विज्ञापन