{"_id":"65dcc8a347fcdeff8d0bc0ad","slug":"faridabad-gets-two-stations-two-robs-and-an-underpass-worth-rs-500-crore-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21250-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद को 500 करोड़ से दो स्टेशन, दो आरओबी और एक अंडरपास की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद को 500 करोड़ से दो स्टेशन, दो आरओबी और एक अंडरपास की सौगात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शहर की जनता को लगभग 500 करोड़ की सौगातों से मालामाल कर दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें वर्षों से खस्ताहाल पड़े बल्लभगढ़ और न्यू टाउन (बाटा) रेलवे स्टेशनों का 83.83 करोड़ की लागत से जीर्णोंउद्धार किया जाएगा। इसके अलावा 51.38 करोड़ लागत से मुजेसर रेलवे फाटक पर अंडरपास बनेगा। इसके साथ ही सराय फाटक पर 69.06 करोड़ और सीकरी से प्याला सड़क पर 35.67 करोड़ की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शिरकत की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास लिए परियोजनाओं का शिलान्यास किया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की धनराशि की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। अमृतकाल भारत योजना के तहत 262 करोड़ रुपये की लागत से फरीदाबाद स्टेशन का काम एयरपोर्ट की तर्ज पर जारी है। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन में विकास कार्य 48.95 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। 34.88 करोड़ की लागत से न्यू टाउन रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किया जाएगा।
-- -- -
बल्लभगढ़ और न्यू टाउन स्टेशन का होगा कायाकल्प
बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास हो गया है। रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य 18.50 करोड़, फुटओवर ब्रिज को 23 करोड़, प्लेटफॉर्म शेल्टर 3.50 करोड़ और 3.95 करोड़ की लागत से स्टेशन पर प्रतिक्षालय, टॉयलेट और पेयजल सहित अन्य की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा न्यू टाउन रेलवे स्टेशन (बाटा) पर भवन सुधार कार्य 15.0 करोड़, फुटओवर ब्रिज को 13 करोड़, प्लेटफॉर्म शेल्टर 3.5 करोड़ और 3.88 करोड़ की लागत से अन्य व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों को स्टेशन पर लैंडस्केप के साथ सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार, बाइक व कार पार्किंग, ऑटो रिक्शा के लिए अलग-अलग पार्किंग, प्लेटफॉर्म पर कोच की सही स्थिति जानने के लिए कोच इंडिकेशन बोर्ड का प्रावधान, एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए 12 मीटर चौड़ाई के फुटओवर ब्रिज, स्टेशन बिल्डिंग के आंतरिक व बाहरी भाग में साज-सज्जा, दिव्यांगों की सुविधा के लिए शौचालय और वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
-- -- -
मुजेसर अंडरपास से दो लाख से अधिक लोगों को राहत
मुजेसर रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाया जाएगा। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शिलान्यास किया। मुजेसर में अंडरपास बनने से सेक्टर-22, 23, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-24, नगला खेड़ी गुजरान और बल्लभगढ़ के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोगों तथा कंपनियों में काम करने वाले कामगारों का राहत मिलेगी। 51.38 करोड़ की लागत से मुजेसर रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाया जाएगा। इसके अलावा सराय फाटक पर 69.06 करोड़ की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज और सीकरी से प्याला सड़क पर 35.67 करोड़ की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नेशनल हाईवे -19 पर बल्लभगढ़ मण्डी से जेसीबी तक लगभग 100 करोड़ की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जायेगा। बल्लभगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से टिपर चंद शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, निर्वतमान मेयर सुमन बाला, रेलवे के दिल्ली डिवीजन के डिप्टी चीफ मैनेजर मंजीत सिंह, एसीपी मुकेश श्योरान, हर प्रसाद गौड़ सहित अन्य मौजूद रहे।