{"_id":"60b384508ebc3e2beb7fab02","slug":"faridabad-five-private-hospitals-take-extra-fees-in-the-name-of-treatment-in-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: पांच निजी अस्पतालों ने इलाज के नाम पर वसूले ज्यादा पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: पांच निजी अस्पतालों ने इलाज के नाम पर वसूले ज्यादा पैसे
Sun, 30 May 2021 05:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 30 May 2021 05:55 PM IST
सार
जिला प्रशासन के पास पहुंची शिकायत में कहा गया है कि कोरोना की आड़ में अस्पतालों ने मरीजों से इलाज के नाम पर जमकर कमाई की। कई अस्पतालों पर इलाज में लापरवाही के आरोप भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त यशपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद में कोरोना महामारी की आड़ में मरीजों की जेब पर डाका डालने वाले पांच निजी अस्पतालों की शिकायत प्रशासन के पास पहुंची है। प्रशासन की ओर से इसकी जांच शुरू कर दी गई है। गड़बड़ी पाए जाने पर अस्पतालों का ऑडिट कराया जाएगा। इलाज के नाम पर वसूली गई ज्यादा रकम मरीजों को लौटाई जाएगी और अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के पास पहुंची शिकायत में कहा गया है कि कोरोना की आड़ में अस्पतालों ने मरीजों से इलाज के नाम पर जमकर कमाई की। कई अस्पतालों पर इलाज में लापरवाही के आरोप भी लगाए गए हैं। लोगों ने अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को शिकायतें की हैं। सरकार ने निजी अस्पतालों द्वारा कोरोना मरीजों से इलाज के नाम पर सरकार की तरफ से निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूल पर कार्रवाई के आदेश दिए है।
विज्ञापन
अहम है कि जिले में नौ बड़े निजी अस्पताल है। इनमें मेट्रो, सर्वोदय, एशियन, क्यूआरजी, एसएसबी, एस्कोर्ट फोर्टिस इत्यादि नाम शामिल हैं। इसके अलावा सरकारी एनआईटी-3 स्थित कोविड अस्पताल ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व बीके सिविल अस्पताल है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा मरीज इन्हीं अस्पतालों में भर्ती हुए। पिछले दिनों हालत ये थी कि मरीजों को बेड के लिए सिफारिश तक लगाने पड़ रही थी।
विज्ञापन
प्रशासन को पांच निजी अस्पतालों के खिलाफ इलाज के नाम पर ज्यादा रकम वसूलने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनकी जांच शुरू कर दी गई है। गड़बड़ी पाए जाने पर अस्पतालों का ऑडिट कराया जाएगा। ऑडिट के आधार पर मरीज को राशि वापस करवाई जाएगी।- यशपाल, जिला उपायुक्त