{"_id":"6a63b70fdac3f0138c0c4ab7","slug":"faridabad-entrepreneurs-met-the-lok-sabha-speaker-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75712-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लोकसभा अध्यक्ष से मिले फरीदाबाद के उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लोकसभा अध्यक्ष से मिले फरीदाबाद के उद्यमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के उद्यमियों ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान उद्यमियों ने लोकसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान औद्योगिक विकास, राष्ट्र निर्माण में उद्योग जगत की भूमिका और विशेष रूप से निर्यात क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
आशीष जैन और अभिषेक जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छात्र-हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार संवाद के जरिये वर्तमान छात्र आंदोलन का सकारात्मक समाधान निकालेगी। इसके साथ ही, उन्होंने फरीदाबाद के उद्योगों के सहयोग के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त किया।