फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad: Elderly killed in omestic quarrel

घरेलू झगड़े में बुजुर्ग की मौत

Sun, 30 May 2021 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Faridabad:  Elderly killed in omestic quarrel
बल्लभगढ़। सेक्टर-64 में गृह क्लेश में हुए झगड़े में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। आरोप है कि छोटे बेटे के ससुराल पक्ष के लोग झगड़े के नीयत से उनके घर आए थे। आरोपियों ने बुजुर्ग के छोटे बेटे पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग अतर सिंह राठी (64) धक्का लगने से गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आदर्श नगर थाना पुलिस का कहना है कि अभी पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नही मिली है। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-62 निवासी अनिल राठी एक निजी चैनल में पत्रकार हैं। वह अपने पिता अतर सिंह राठी (64) और भाई पवन राठी के साथ रहते हैं। पवन निजी फैक्ट्री में नौकरी करता है। अनिल के मुताबिक रविवार सुबह वह घर पर नहीं थे। सुबह करीब 10:30 बजे पवन ने अपनी पत्नी से कार की चाबी मांगी, लेकिन उसने चाबी नहीं दी। इस पर पवन व उसकी पत्नी का विवाद शुरू हो गया। मामला बढ़ता देख पवन की पत्नी ने फोन करके पलवल रजोलका निवासी अपने दो भाइयों व भाभियों को बुला लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल पक्ष के से लोग पवन को पीटने लगे। यह देखकर उसके पिता अतर सिंह राठी बीच-बचाव करने पहुंचे। इस दौरान धक्का लगने से वह गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। यह देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया गया है। प्रारंभिक कार्रवाई व जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed