{"_id":"63f44a2f7fb12455c80710d4","slug":"faridabad-eldeco-mall-spa-centre-raid-9-girls-taken-to-police-custody-on-suspicion-of-minor-working-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद एल्डिगो मॉल: मिला एक फोन और चाइल्ड लाइन की टीम पहुंच गई स्पा सेंटर, नजारा देख हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद एल्डिगो मॉल: मिला एक फोन और चाइल्ड लाइन की टीम पहुंच गई स्पा सेंटर, नजारा देख हैरान
Tue, 21 Feb 2023 10:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 21 Feb 2023 10:06 AM IST
सार
चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी की तरफ से पुलिस को संचालकों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए लिखा गया है। सात युवतियों को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। दो किशोरियों को शेल्टर होम भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
स्पा सेंटर में छापेमारी के बाद नौ लड़कियों को ले गई थाने
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद सेक्टर 12 स्थित एल्डिगो माल के दो स्पा सेंटरों पर सोमवार दोपहर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान मॉल में बने करीब आठ सेंटरों की जांच की गई। दो सेंटरों द गोल्डन और मोहिनी स्पा से नौ लड़कियों को पूछताछ के लिए टीम थाना सेंट्रल में ले गई। यहां दो युवतियों की उम्र कम होने का अंदेशा होने पर टीम उन्हें अपने साथ शेल्टर होम में ले गई।
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन कोर्डिनेटर सुनीता व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य सुनील ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मॉल में कुछ छोटी उम्र की बच्चियों से भी काम कराया जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को उनकी संयुक्त टीम ने थाना सेंट्रल पुलिस को साथ लेकर छापा मार दिया।
विज्ञापन
अभी तक की जांच में युवतियां अपनी असल उम्र का कोई साक्ष्य नहीं दे पाई हैं। चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी की तरफ से पुलिस को संचालकों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए लिखा गया है। सात युवतियों को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। दो किशोरियों को शेल्टर होम भिजवा दिया गया है। मंगलवार को सभी के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन