फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad: Eight new dengue patients found

फरीदाबाद : डेंगू के आठ नए मरीज मिले

Fri, 29 Oct 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Faridabad: Eight new dengue patients found
फरीदाबाद। जिले में डेंगू के मरीजों में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आठ नए मरीजों की पहचान की गई है। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ कर 220 हो गई है, जिनका इलाज शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आम जनता पर भारी पड़ने लनगी है। 24 घंटे में आठ नए मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इनमें अधिकतर मरीज एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, डबुआ कॉलोनी सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों के हैं। लोगों का कहना है कि सामान्य बुखार समझकर उनका प्राथमिक उपचार घर पर ही चल रहा था। हालत गंभीर होने पर उन्हें शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राम भगत का कहना है कि विभाग की ओर से डेंगू-मलेरिया के रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहा है। उनका दावा है कि डेंगू से अभी तक किसी की भी मौत नहीं हुई है। उधर, सेक्टर 21 स्थित एशियन अस्पताल के सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश बुद्धिराज का कहना है कि कुछ मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत आ रही हैं। ऐसे में उन्हें पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed