{"_id":"6aa44fc21b6c25b9c90f8425","slug":"faridabad-defeated-kaithal-by-eight-wickets-to-finish-third-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79762-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद ने कैथल को आठ विकेट से हराकर तीसरा स्थान हासिल कियाि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद ने कैथल को आठ विकेट से हराकर तीसरा स्थान हासिल कियाि
विज्ञापन
फरीदाबाद। गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। टीम ने शानदार गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर तीसरे स्थान के मुकाबले में कैथल को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई कैथल की टीम 15 ओवर में 72 रन ही बना सकी। फरीदाबाद की ओर से अंश ने तीन ओवर में महज 11 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। गर्व ने तीन ओवर में छह रन देकर दो विकेट झटके जबकि प्रांजल ने तीन ओवर में 21 रन देकर दो विकेट और रियांश ने तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरीदाबाद की टीम ने महज 7.1 ओवर में दो विकेट खोकर 73 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। कबीर लांबा ने 17 गेंदों पर 26 रन की तेजतर्रार पारी खेली। निखिल नागर ने सिर्फ सात गेंदों में 23 रन बनाकर टीम की जीत आसान कर दी। उत्कर्ष ने 14 गेंदों पर 19 रन का योगदान दिया। कबीर लांबा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद