{"_id":"63084eab866b987ec30aa1e8","slug":"faridabad-crime-news-nephew-killed-uncle-due-to-money-transaction","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: पैसों के लेन-देन के चलते भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: पैसों के लेन-देन के चलते भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 26 Aug 2022 10:20 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:20 AM IST
सार
गांव ढौकला निवासी नीरज ने बताया कि उसके पति पांच भाई है। जिसमें से तीन भाईयों की पहले मृत्यु हो चुकी है। पति वीर विक्रम, आदित्य और जेठ विरेन्द्र का पैसों का लेनदेन था। जिस संबंध कई दिनों से जेठ का लड़का अभिषेक व जेठ विरेंद्र के साथ कहासुनी चल रही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
बल्लभगढ़ में पैसों के लेनदेन के चलते भतीजे ने चाचा के सिर पर हमला कर दिया। जिससे चाचा गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना तिगांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो पाएगा कि किस हथियार से आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
गांव ढौकला निवासी नीरज ने बताया कि उसके पति पांच भाई है। जिसमें से तीन भाईयों की पहले मृत्यु हो चुकी है। पति वीर विक्रम, आदित्य और जेठ विरेन्द्र का पैसों का लेनदेन था। जिस संबंध कई दिनों से जेठ का लड़का अभिषेक व जेठ विरेंद्र के साथ कहासुनी चल रही थी। 24 अगस्त की शाम के समय अभिषेक ने उनके पति के साथ खेत पर झगड़ा किया। वहीं, 25 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे खेत पर जब पति गए तो वीर विक्रम के साथ अभिषेक, जेठ वीरेन्द्र और उनकी जेठानी कुसुमलता ने झगड़ा कर दिया। जिसमें भतीजा अभिषेक ने पति के सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने उनके पति को मृत घोषित कर दिया। थाना तिगांव एसएचओ अशोक सैनी का कहना है कि उन्होंने जेठ, जेठानी व उनके बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपियों के द्वारा किस हथियार का इस्तेमाल किया गया, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि मृतक के सिर पर चोट आई है जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि ओरापियों ने हथियार से हमला किया है या फिर सिर को किसी चीज या पत्थर से कुचला है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।