{"_id":"69ef96ee8983376ca604b804","slug":"faridabad-companies-shine-at-the-industrial-exhibition-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68599-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: औद्योगिक प्रदर्शनी में फरीदाबाद की कंपनियों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: औद्योगिक प्रदर्शनी में फरीदाबाद की कंपनियों की धूम
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 12 एचएसवीपी कंवैंशन हॉल में लगा एक्सपो मेला । संवाद
पाउडर दूध और ऑटो पार्ट्स बनाने वाली मशीनें बनी आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई दो दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी में देशभर से आई कंपनियों के बीच फरीदाबाद की कंपनियां धूम मचा रही हैं। पाउडर दूध और ऑटो पार्ट्स बनाने वाली मशीनों सहित कई अन्य मशीनें लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। जिले की इन सभी कंपनियों के उत्पाद भारत सहित विश्व के 20-25 देशों में भी भेजे जा रहे हैं।
इनमें गर्भवती महिलाओं और छोटों बच्चों के लिए प्रोटिन उत्पाद और दूध का पाउडर बनाने वाली आईएमटी स्थित न्यूट्रीमेड कंपनी के उत्पाद पूरे भारत सहित 22 देशों में भेजे जा रहे हैं। इनमें कुछ अफ्रीकी देशों के अलावा ओमान, यूएई, सऊदी अरब, नेपाल, नाइजीरिया, सूडान और बांग्लादेश सहित कई देश प्रमुख हैं। वहीं बल्लभगढ़ स्थित टूल कटिंग मशीन बनाने वाली कंपनी मंसूरी वेल्डार्क की कई विशेष टूल कटिंग मशीनों की मांग गल्फ और अफ्रीका के कई देशों में दिखाई दे रही है। इसके अलावा वीनस, धर्मराज जैसी जिले की कंपनियां भी इस प्रदर्शनी में पहुंची, जो कि भारत को अलावा अन्य देशों में प्लास्टिक की बोतलें और ऑटो पार्ट्स सप्लाई करती हैं। हालांकि इन सभी कंपनियों की ओर से आए प्रतिनिधियों का कहना है कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण निर्यात में बेहद परेशानी झेलनी पड़ी है। इससे अब तक उबर नहीं पाए हैं, कई टैंकर अभी भी भरे हुए खड़े हैं, पर इसके चलते निर्यात नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि उद्यमियों को उम्मीद है कि सीजफायर लगने के बाद अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो सकती है।
बातचीत
यह प्रदर्शनी जिले के सभी उद्यमियों के लिए शानदार मंच है। इसके माध्यम से हमें अपने उत्पाद लोगों तक पहुंचाने का मौका मिलता है। साथ ही लोगों को भी पता चलता है कि यह जिले की ही कंपनी है।-टीएन तिवारी, उद्यमी
विज्ञापन
प्रदर्शनी में आकर बहुत अच्छा लगा है। कई ऐसी कंपनियों के बारे में पता चला है, जो कि अपने जिले में ही हैं, पर इनके बारे में अब तक पता ही नहीं था।-दीपमणी वशिष्ठ, विजिटर
बहुत उम्मीद से इस प्रदर्शनी में आए हैं, वैसा ही नतीजा भी मिल रहा है। कई लोगों की नजरें मशीनों पर जा रही हैं। उम्मीद करते हैं, कि कई और ग्राहक भी यहां से लेकर वापस जाएं।-एमएस मंसूरी, उद्यमी
आईएटी सहित पूरे जिले की कई कंपनियां इस प्रदर्शनी में मौजूद हैं। जो कि दिखा रहा कि फरीदाबाद को औद्योगिक हब क्यों कहा जाता है। कई तो ऐसी कंपनियां हैं, जिनके उत्पाद कई देशों में निर्यात किए जा रहे हैं।-हेमंत शर्मा, फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन