फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad circle five sub division

Faridabad News: फरीदाबाद सर्कल की 5 सब डिविजन निजी हाथों में सौंपने की तैयारी

Wed, 14 Jun 2023 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
faridabad circle five sub division
यूनियन ने बिजली निगम के कदम को गलत बताया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रबंधन ने फरीदाबाद सर्कल की पांच सब डिविजन को निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया है। इन सब डिविजनों में एनएच-4, खेड़ी कलां, तिलपत, सब अर्बन सेक्टर-25 और सेक्टर-55 शामिल हैं।
इसके लिए सर्कल ऑफिस से 25 अप्रैल, 2023 को इन सब डिवीजन के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस के सभी कार्यों को निजी हाथों में सौंपने के टेंडर जारी करने की प्रशासनिक स्वीकृति के लिए मेमोरंडम चीफ इंजीनियर दिल्ली भेजा जा चुका है। इसकी जानकारी जैसे ही बिजली कर्मचारियों को मिली, तो उनमें हड़कंप मच गया। इससे पहले मीटर रीडिंग, कैश कलेक्शन, बिल बनाने व बांटने, सब स्टेशन बनाने, सभी प्रकार की लाइनें खींचने, कनेक्शन देने व ऑडिट आदि कार्य पहले से निजी हाथों में सौंपे जा चुके हैं।
विज्ञापन



फैसले वापस नहीं लेने पर प्रदर्शन की चेतावनी
ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी, उपाध्यक्ष सुभाष लांबा व सर्कल सचिव कृष्ण कुमार ने निगम प्रबंधन द्वारा गोपनीय तरीके से 5 सब डिविजन के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस के काम को निजी हाथों में सौंपने के फैसले की निंदा की है। यूनियन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निगम प्रबंधन से फैसले को वापस लेने और खाली पड़े पदों को भरने की मांग की है। कहना है कि भर्ती का विकल्प वर्क आउटसोर्स नहीं हो सकता। अगर ऐसा नहीं किया गया तो शीध्र यूनियन की एक कमेटी प्रबंधन के इस निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला लेगी। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि ऑपरेशन सर्कल फरीदाबाद में सहायक लाइनमैन से जेई-1 तक तकनीकी कर्मचारियों की 1967 पोस्ट स्वीकृत हैं, जिस पर 320 नियमित व 564 ठेका कर्मचारी कार्यरत हैं। लांबा ने बताया कि फरीदाबाद सर्कल का रेवेन्यू करीब 250 करोड़ प्रति माह है। उन्होंने कहा कि अगर 33 व 11 केवी फीडरों का ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस का काम निजी हाथों में चला जाएगा तो पहले से तैनात कर्मचारी क्या काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्राइवेट कंपनी के आने से ठेका कर्मियों पर छंटनी की तलवार लटक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed